फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn chairman met Prime Minister Modi

Business: PM मोदी से मिले फॉक्सकॉन चेयरमैन, भारत में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश की घोषणा की थी

Thu, 15 Aug 2024 05:05 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Aug 2024 05:05 AM IST
सार

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन के चेयरमैन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।  फॉक्सकॉन ने अगले दो सालों में भारत में 53 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Foxconn chairman met Prime Minister Modi
फॉक्सकॉन - फोटो : ani/reuters

विस्तार

होन हाई टेक्नोलॉजी समूह (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन यंग लियू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा, मैंने भविष्य के क्षेत्रों में भारत की ओर से प्रदान किए जाने वाले अद्भुत अवसरों पर इस मुलाकात में प्रकाश डाला है। हमने भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में उनकी निवेश योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन ने हाल में भारत में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की घोषणा की थी। फॉक्सकॉन, एपल सहित कई बड़ी कंपनियों के साथ भारत में काम कर रही है। फॉक्सकॉन के तमिलनाडु संयंत्र में अभी 40,000 लोग काम करते हैं। अगले दो सालों में 53,000 लोगों को नौकरी देने की योजना बनाई है।  
विज्ञापन


लियू को 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत का पद्मभूषण पुरस्कार भी मिल चुका है। देश में इसका कुल निवेश 9-10 अरब डॉलर होने का अनुमान है। यह 4-5 सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाना चाहती है। कंपनी अपनी आईफोन उत्पादन सुविधा का विस्तार करने के लिए एचसीएल समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम में चिप प्लांट भी लगाएगी। साथ ही, एक इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण इकाई और एक एपल एयरपॉड्स प्लांट स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed