फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Four percent growth recorded in the stock market this week smallcap jumped up to 25 percent

मजबूती: इस हफ्ते शेयर बाजार में दर्ज की गई चार फीसदी वृद्धि, स्मॉलकैप 25 फीसदी तक उछले

Sat, 19 Mar 2022 03:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Mar 2022 03:17 PM IST
सार

17 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजार में चार फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। इसमें कहागया कि 60 स्मॉल कैप में 10 से 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। विदेशी संस्थागत निवेशक 10 सप्ताह के बाद शुद्ध खरीदार बनते हुए दिखाई दिये। 
 

विज्ञापन
Four percent growth recorded in the stock market this week smallcap jumped up to 25 percent
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। अन्य हफ्तों की तुलना में यह हफ्ता होली के त्योहार पर अवकाश के कारण छोटा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में चार फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। इसमें कहागया कि 60 स्मॉल कैप में 10 से 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


विदेशी निवेशक बने शुद्ध खरीदार
रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक 10 सप्ताह के बाद शुद्ध खरीदार बनते हुए दिखाई दिये। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर दिखाई दिया है। इस हफ्ते के लिए बीएसई सेंसेक्स 2,313.63 अंक (4.16 प्रतिशत) बढ़कर 57,863.93 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 656.6 अंक (3.94 प्रतिशत) बढ़कर 17,287.05 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


ऑटो और बैंक इंडेक्स उछले
निफ्टी ऑटो और बैंक इंडेक्स प्रत्येक में 5 प्रतिशत से अधिक और रियल्टी इंडेक्स 4.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्स की बात करें तो बीएसई मिड-कैप और स्मॉल-कैप में दो-दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लार्ज-कैप इंडेक्स में चार प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआई ने की इतनी खरीदारी
रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआई ने 1,685.87 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बनते हुए दिखाई दिये। डीआईआई ने 1,290.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मार्च में अब तक एफआईआई ने 41,617.18 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है और डीआईआई ने 31,620.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed