{"_id":"65a76667593feb3901059a28","slug":"former-ceo-of-abercrombie-fitch-mike-jeffries-involved-in-sex-trafficking-fbi-begins-probe-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mike Jeffries: इस कंपनी के पूर्व सीईओ पर पुरुषों का यौन शोषण करने का आरोप, एफबीआई ने शुरू की जांच","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mike Jeffries: इस कंपनी के पूर्व सीईओ पर पुरुषों का यौन शोषण करने का आरोप, एफबीआई ने शुरू की जांच
Wed, 17 Jan 2024 11:02 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:02 AM IST
सार
Mike Jeffries: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माइक जेफ्रीज और उनके ब्रिटिश साथी के खिलाफ एक नागरिक मुकदमे में यह भी दावा किया गया कि वे एक सेक्स-ट्रैफिकिंग व्यवसाय संचालित करते हैं।
विज्ञापन
एफबीआई जांच
- फोटो : Social Media
विस्तार
एफबीआई ने कपड़ों का खुदरा व्यापार करने वाली कंपनी एबरक्रॉम्बी एंड फिच के पूर्व सीईओ माइक जेफ्रीज के खिलाफ जांच शुरू की है उन पर पुरुषों के यौन शोषण आरोप लगे हैं। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने एक मीडिया रिपोर्ट के बाद यह जांच शुरू की है, जिसमें दावा किया गया था कि एबरक्रॉम्बी एंड फिच (एएंडएफ) के पूर्व सीईओ ने दुनिया भर में आयोजित कार्यक्रमों में पुरुषों का यौन शोषण किया।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माइक जेफ्रीज और उनके ब्रिटिश साथी के खिलाफ एक नागरिक मुकदमे में यह भी दावा किया गया कि वे एक सेक्स-ट्रैफिकिंग व्यवसाय संचालित करते हैं। वर्तमान में, संघीय जांच एजेंसी संभावित गवाहों का बयान ले रही है और समन जारी कर रही है। हालांकि, जेफ्रीज के एक वकील ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि कथित यौन अपराधों में विशेषज्ञता रखने वाले एफबीआई एजेंट और न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के संघीय अभियोजक मामले की जांच कर रहे हैं। अक्तूबर में बीबीसी पॉडकास्ट शृंखला और डॉक्यूमेंट्री में आरोप लगाए गए थे कि माइक जेफ्रीज़ ने अपने साथी मैथ्यू स्मिथ के साथ युवा पुरुषों को उन पार्टियों में सेक्स के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन