फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves jump USD 4.5 bln to USD 690.61 bln on rise in gold assets

Forex: स्वर्ण भंडार बढ़ने से फॉरेक्स रिजर्व 4.5 अरब डॉलर की छलांग के साथ 690.61 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई का खुलासा

Fri, 16 May 2025 05:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 May 2025 05:38 PM IST
सार

Forex: शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 9 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 196 मिलियन डॉलर बढ़कर 581.373 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं। आरबीआई की ओर से जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े क्या कहते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
Forex reserves jump USD 4.5 bln to USD 690.61 bln on rise in gold assets
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक स्वर्ण भंडार में वृद्धि के कारण 9 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का फॉरेक्स रिजर्व 4.553 अरब डॉलर बढ़कर 690.617 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुकवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में, कुल भंडार 2.065 अरब डॉलर घटकर 686.064 अरब डॉलर रह गया था। सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 9 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 196 मिलियन डॉलर बढ़कर 581.373 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 4.518 अरब डॉलर बढ़कर 86.337 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन


शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 26 मिलियन डॉलर घटकर 18.532 अरब डॉलर रह गया। शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 134 मिलियन डॉलर घटकर 4.374 अरब डॉलर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed