फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves down by 1.763 billion dollar to 630.19 billion dollar know the reason

Forex Reserve: एक बार फिर घटकर यहां पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में हुआ इजाफा

Sat, 19 Feb 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Feb 2022 09:29 AM IST
सार

Forex Reserves Dips By 1.763 Billion Dollar: 11 फरवरी 2022 को समाप्त सप्ताह में यह 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान गोल्ड रिजर्व के मूल्य में उछाल आया है और यह 95.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.235 अरब डॉलर हो गया। 

 

विज्ञापन
Forex reserves down by 1.763 billion dollar to 630.19 billion dollar know the reason
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई है। 11 फरवरी 2022 को समाप्त सप्ताह में यह 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान गोल्ड रिजर्व के मूल्य में उछाल आया है और यह 95.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.235 अरब डॉलर हो गया। 

विज्ञापन


सितंबर 2021 में पहुंचा था हाई पर
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले 4 फरवरी, 2022 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.198 अरब डॉलर बढ़कर 631.953 अरब डॉलर पर पहुंचा था। गौरतलब है कि बीते 3 सितंबर 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार उच्चतम स्तर 642.453 अरब डॉलर पर पहुंचा था। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 28 जनवरी को खत्म हुए पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.531 अरब डॉलर घटकर 629.755 अरब डॉलर हो गया था जबकि 21 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.287 अरब डॉलर रह गया था।
विज्ञापन


एफसीए में भी आई गिरावट
आंकड़ों को देखें तो 11 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से फॉरेन करेंसी एसेट यानी एफसीए में आई कमी की वजह से दर्ज की गई है, जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि रिपोर्टिंग वीक में भारत की एफसीए 2.764 अरब डॉलर घटकर 565.565 अरब डॉलर हो गई। डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। रिपोर्टिंग वीक में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी एमआईएफ में देश का एसडीआर यानी स्पेशल ड्राइंग राइट 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.173  अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed