फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign investors turn net sellers in India for second month

Share Market Update: एफआईआई लगातार दूसरे महीने ‘नेट सेलर’ बने, अक्तूबर महीने में 1586 करोड़ की हुई बिकवाली

Sat, 29 Oct 2022 05:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 29 Oct 2022 05:26 PM IST
सार

Share Market Update: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में विदेशी निवेशकों (Foreign Institutional Investors) ने भारत में 7,624 करोड़ रुपये की इक्विटी बेचे हैं। 2022 में अब तक उन्होंने संचयी आधार पर 1,70,375 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

विज्ञापन
Foreign investors turn net sellers in India for second month
Share Market - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्तूबर में भारतीय शेयर बाजार में 1586 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। मजबूत अमेरिकी डॉलर सूचकांक, कमजोर रुपये और मौद्रिक नीति के कड़े होने के बीच लगातार दूसरे महीने वे शुद्ध विक्रेता (नेट सेलर) बन गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि बीते सप्ताह भारतीय शेयर सूचकांकों के निवेशकों को बड़ा रिटर्न देने के साथ फंड के बहिर्वाह की मात्रा में काफी गिरावट आई है। पिछले 10 सत्रों में से नौ के दौरान भारतीय शेयर सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में विदेशी निवेशकों (Foreign Institutional Investors) ने भारत में 7,624 करोड़ रुपये की इक्विटी बेचे हैं। 2022 में अब तक उन्होंने संचयी आधार पर 1,70,375 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने बीते एक वर्ष से भारतीय बाजारों में इक्विटी की बिकवाली कर रहे हैं, यह सिलसिला पिछले वर्ष अक्तूबर में अलग-अलग कारणों से शुरू हुआ था। इस बीच सिर्फ  जुलाई और अगस्त महीने में वे शुद्ध खरीदार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed