{"_id":"64618264c2db009d95024d74","slug":"foreign-investment-will-be-affected-by-the-change-in-money-laundering-law-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Law: मनी लॉन्ड्रिंग कानून में बदलाव से प्रभावित होगा विदेशी निवेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Money Laundering Law: मनी लॉन्ड्रिंग कानून में बदलाव से प्रभावित होगा विदेशी निवेश
Mon, 15 May 2023 06:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 May 2023 06:22 AM IST
सार
उद्योग सूत्रों का कहना है कि ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे एक अकाउंटेंट यह जान सके कि एक निवेशक भारत में जो पैसा ला रहा है, वह वैध है या मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा है। वे इसके स्रोत को सत्यापित नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग रोकने वाले कानून का दायरा बढ़ाने के वित्त मंत्रालय के हालिया अधिसूचना से कारोबारी सुगमता और विदेशी निवेश पर विपरीत असर पड़ सकता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) ने यह आशंका जताई है और वित्त मंत्रालय से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
उद्योग सूत्रों का कहना है कि ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे एक अकाउंटेंट यह जान सके कि एक निवेशक भारत में जो पैसा ला रहा है, वह वैध है या मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा है। वे इसके स्रोत को सत्यापित नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, वित्त मंत्रालय ने हाल ही में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के दायरे को सख्त और विस्तारित किया है। सरकार के इस कदम से चार्टर्ड अकाउंटेंट, लागत लेखाकार और कंपनी सचिव (सीएस) भी पीएमएलए के दायरे में आ गए हैं। सीए और सीएस अक्सर भारत में कारोबार शुरू करने वाली विदेशी कंपनियों के लिए एजेंट के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर शुरुआत में पत्राचार के लिए अपना पता देते हैं। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, सीए और सीएस देश में उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही विदेशी कंपनी के निवासी निदेशकों के रूप में भी कार्य करते हैं। अपने ग्राहकों की ओर से बैंक खाते भी संचालित करते हैं।