Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 27.6 करोड़ डॉलर घटकर $699.96 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े
Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 27.6 करोड़ डॉलर घटकर 699.96 अरब डॉलर रह गया। वहीं आरबीआई ने बताया कि स्वर्ण भंडार 3.753 अरब डॉलर बढ़कर 98.77 अरब डॉलर हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 27.6 करोड़ डॉलर घटकर 699.96 अरब डॉलर रह गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 2.3 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर हो गया था।
ये भी पढ़ें: Big Decision: सरकार का बड़ा फैसला, SBI एमडी व PSU बैंकों के ईडी पद पर हो सकेगी निजी क्षेत्र के लोगों की तैनाती
विदेशी मुद्रा आस्तियां घटकर 577.708 अरब डॉलर हो गई
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.049 अरब डॉलर घटकर 577.708 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।
स्वर्ण भंडार बढ़कर 98.77 अरब डॉलर हो गया
आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 3.753 अरब डॉलर बढ़कर 98.77 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 25 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.814 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 40 लाख डॉलर घटकर 4.6669 अरब डॉलर हो गई।