फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign Currency Reserve: Foreign exchange reserves decreased for the sixth consecutive week

Foreign Currency Reserve: लगातार छठे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटा, जानिए गोल्ड रिजर्व कितना बचा?

Sat, 17 Sep 2022 01:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 17 Sep 2022 01:22 PM IST
सार

Foreign Currency Reserve: आरबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार नौ सितंबर 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर घटकर 550.871 अरब डॉलर रह गया है।  इससे पहले बीते दो सितंबर को यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। पांच अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Foreign Currency Reserve: Foreign exchange reserves decreased for the sixth consecutive week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

देश के फाॅरेन करेंसी असेट  में फिर कमी दर्ज की गई है। लगातार छठे हफ्ते में इसमें गिरवट दर्ज की गई है। इसके कारण देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार भी नीचे फिसला है। नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर की कमी आई है। इस पहले बीते दो अगस्त 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 7.94 अरब डाॅलर की कमी आई थी। यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। 

विज्ञापन

रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़े

आरबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार नौ सितंबर 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर घटकर 550.871 अरब डॉलर रह गया है।  इससे पहले बीते दो सितंबर को यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। पांच अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उससे पहले 29 जुलाई को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर हो गया था। उसके बाद लगातार चार हफ्तों से इसमें गिरावट जारी है। 

विज्ञापन

फॉरेन करेंसी असेट में भी गिरावट 

बीते नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण फॉरेन करेंसी असेट में आई कमी है। यह कुल मुद्रा का मुहत्वपूर्ण हिस्सा है। आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा अस्तियां यानी फसीए में 2.519 अरब डॉलर की कमी आई है और यह 489.598 अरब डॉलर रही गई है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडाार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा अस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा इन्फ्लेशन के प्रभावों को शामिल किया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में स्वर्ण भंडार और एसडीआर बढ़ा

आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार बढ़ा है। इसका मूल्य 34 करोड़ डॉलकर बढ़कर 38.644 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान इसमें 1.339 अरब डॉलर की कमी आई थी। वहीं दूसरी ओर नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान एसडीआर (विशेष आहरण अधिकार में) 80 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है यह बढ़ कर 4.910 डॉलर पर पहुच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed