आधार कार्ड : मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको अपना आधार कार्ड लेकर आधार केंद्र जाना है और बिना किसी डॉक्यूमेंट के आपका मोबाइल नंबर आधार में अपडेट में हो जाएगा।
यूआईडीएआई ने अपने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। यूआईडीएआई ने कहा कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है। अपने निकट के आधार केंद्र में जाएं और आधार कार्ड साथ लेकर जाएं, इतना करने से ही आपका मोबाइल नंबर कार्ड में अपडेट हो जाएगा।
#UpdateMobileInAadhaar
Adding a mobile number to Aadhaar doesn’t require any document. Just carry your Aadhaar to any nearby Aadhaar Center to place an add/update mobile number request.विज्ञापन विज्ञापन
Find your nearest Aadhaar Center here https://t.co/dtBtCHqxOK pic.twitter.com/2enGCGk9p2 — Aadhaar (@UIDAI) January 24, 2021
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के फायदे
आधार कार्ड एक पहचान पत्र के तौर पर काम करता है, ये 12 नंबर का होता है। इसे यूआईडीएआई की ओर से जारी किया जाता है। आधार कार्ड होने से आप सरकारी सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। आधार कार्ड की ऑनलाइन सेवा और इन लाभों को लेने के लिए कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है।
अगर आप ऑनलाइन तरीके से अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मोबाइल से आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी होगा। यही नहीं मोबाइल नंबर के अलावा अब आधार कार्डधारक अपनी ई-मेल आईडी, फोटोग्राफ, बायोमीट्रिक भी बिना किसी कागज के पूरा करा सकते हैं।
आधार केंद्र में कौन-कौन सी सेवा उपलब्ध हैं?
- नया आधार नामांकन
- नाम अपडेट
- पता अपडेट
- मोबाइल नंबर अपडेट
- ई-मेल आईडी अपडेट
- जन्मदिन की तारीख अपडेट
- लिंग अपडेट
- बायोमीट्रिक की सुविधा