{"_id":"5faa5d5d8ebc3e9bca1b05e4","slug":"food-processing-sector-29-projects-approved-expected-to-provide-employment-to-15000-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 29 परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 500 करोड़ से अधिक का निवेश, 15000 लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
खुशखबर: 29 परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 500 करोड़ से अधिक का निवेश, 15000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Tue, 10 Nov 2020 02:59 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने कहा कि उसने विभिन्न राज्यों में 29 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश होने और करीब 15,000 रोजगार सृजन की उम्मीद है। आधिकारिक बयान के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई अंतर-मंत्री स्तरीय स्वीकृति समिति (आईएमएसी) की बैठक में 443 करोड़ रुपये की निवेश लागत वाली 21 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इसे एकीकृत शीत गृह श्रृंखला और मूल्य वर्धन योजना के तहत 189 करोड़ रुपये के अनुदान के जरिए मदद दी जाएगी। तोमर की अध्यक्षता में हुई एक और बैठक में आठ और परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 62 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। इनके लिए बीएफएल (बैकवार्ड और फारवार्ड लिंकेज) योजना के तहत 15 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया गया।
विज्ञापन
2,00,592 किसानों को होगा लाभ
बैठक में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे। बयान के अनुसार तोमर ने कहा कि इन परियोजनाओं से किसानों और उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने अधिकारियों से इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया। मंत्रालय के अनुसार 21 परियोजनाओं से लगभग 12,600 लोगों के लिए रोजगार सृजित होने और 2,00,592 किसानों को लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
इन राज्यों में फैली हैं परियोजनाएं
ये परियोजनाएं 10 राज्यों- आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, नागालैंड, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में फैली हुई हैं। एकीकृत शीत गृह श्रृंखला और मूल्य वर्धित बुनियादी ढांचे की योजना का उद्देश्य बागवानी और गैर-बागवानी उत्पादों की कटाई के बाद के नुकसान पर रोक लगाना और किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करना है। बयान के अनुसार दूसरी बैठक में मंजूर की गयी आठ परियोजनाओं से लगभग 2,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।