{"_id":"61497bbd7c0eb15b2a49d0a2","slug":"food-inflation-nestle-india-chief-suresh-narayanan-said-2022-may-be-a-difficult-year-as-commodity-prices-are-expected-to-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nestle: जल्द लग सकता है महंगाई का झटका, अगले साल बढ़ सकते हैं नेस्ले के उत्पादों के दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Nestle: जल्द लग सकता है महंगाई का झटका, अगले साल बढ़ सकते हैं नेस्ले के उत्पादों के दाम
Tue, 21 Sep 2021 11:59 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:59 AM IST
सार
नेस्ले इंडिया के प्रमुख सुरेश नारायणन ने कहा कि कच्चे माल और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण 2022 में कंपनी को अपने कुछ उत्पादों की दरों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नेस्ले
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। अब अगले साल आम लोगों को एक और झटका लग सकता है। मैगी, दूध पाउडर, आदि जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया के प्रमुख सुरेश नारायणन ने कहा है कि जिंसों के दाम में तेजी की वजह से अगला साल यानी 2022 मुश्किल वर्ष हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद है। विनिर्माताओं के लिए ऊंची खाद्य मुद्रस्फीति की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
कच्चे माल के दाम में तेजी की आशंका
कंपनी को दूध, कॉफी, तेल कीमतों समेत अन्य कच्चे माल के दाम में तेजी की आशंका है। मालूम हो कि पिछले छह से आठ महीनों में कीमत में औसत एक से तीन फीसदी की वृद्धि हुई है। नारायणन ने कहा कि बढ़ती मांग के मद्देनजर दूध, कॉफी और पैकेजिंग जैसी वस्तुओं में चार फीसदी से पांच फीसदी की वृद्धि देखी गई है क्योंकि अर्थव्यवस्थाएं लगातार खुल रही हैं।
विज्ञापन
दूध की कीमतों में आ सकती है तेजी
उन्होंने कहा कि जिंस के दाम के लिहाज से 2021 की पहली छमाही नरमी वाली अवधि रही है। गेहूं के दाम लगभग स्थिर रहें। 2022 कठिन वर्ष हो सकता है। दूध की कीमतों में निश्चित रूप से तेजी आ सकती है। नेस्ले इंडिया में महिला कर्मचारियों की संख्या में बढ़ रही है। फिलहाल कंपनी में 23 पीसदी महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। 2020 में नए कर्मचारियों में 42 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन
2,600 करोड़ रुपये का निवेश की योजना
नेस्ले इंडिया अपने ग्रामीण कवरेज का विस्तार कर रही है और कंपनी का 1.2 लाख गांवों को कवर करने का लक्ष्य है, जिनकी आबादी 5,000 है। वर्तमान में, यह लगभग 90,000 गांवों को कवर करती है और इसकी कुल बिक्री का लगभग 25 फीसदी ग्रामीण बाजारों से आता है। नेस्ले इंडिया अगले तीन से चार वर्षों में भारत में लगभग 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के लिए भी आवेदन किया है।