फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   food inflation may cross seven percent mark due to low monsoon

अनाज-दालें भी होंगी थाली से दूर, रिपोर्ट का दावा- महंगाई दर जाएगी सात फीसदी के पार

Mon, 29 Jul 2019 09:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 29 Jul 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
food inflation may cross seven percent mark due to low monsoon

इस बार आम लोगों को मानसून के बाद कमरतोड़ महंगाई का सामना करने के लिए अभी से तैयार हो जाना चाहिए। मानसून के चलते जहां पहले से ही सब्जियों के भाव आसमान की ओर हैं, वहीं अब गरीबों की थाली से दालें और अनाज भी दूर हो सकती हैं। इससे आशंका है कि महंगाई दर सात फीसदी के आंकड़े को पार कर जाएगी। केयर रेटिंग ने अपनी एक रिपोर्ट इस तरह का दावा किया है।  

विज्ञापन

कमजोर मानसून से पैदावार हुई कम

देश भर में इस बार मानसून कमजोर रहा है। देश के 36 में से 21 मौसम उपकेंद्रों में इस बार काफी कम बारिश हुई है। यह पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा है। केवल महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, यूपी के कुछ हिस्सों, पंजाब और पूर्वोत्तर भारत में ही सामान्य बरिश हुई है। ऐसे में खरीफ फसलों की पैदावार कम होने की संभावना है। 

विज्ञापन

इन खाद्यान की पैदावार पर असर

जिन फसलों की पैदावार कम होने की उम्मीद है उनमें अनाज, चावल, बाजरा, मक्का, ज्वार, तुअर, उड़द, मूंगफली और सोयाबिन शामिल हैं। चावल की पैदावार इस बार पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी कम होगी। फिलहाल उम्मीद है इस बार खाद्य उत्पादन 57 फीसदी तक कम हो सकता है। वहीं गन्ना और कपास की खेती में रिकॉर्ड उत्पादन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों की पैदावार को हो रहा नुकसान

सब्जी मंडी में थोक कारोबारियों का कहना है कि अभी दो महीने सब्जियों के दामों में इजाफा होगा। अन्य दिनों के मुकाबले इन दिनों बारिश के सीजन में आवक 60 फीसदी तक कम हो जाती है। कम स्टॉक होने और मांग अधिक होने से सब्जियों के रेट बढ़ जाते हैं। इसके अलावा बारिश के सीजन में कई जगह सब्जियों की पैदावार को भी नुकसान होता है।  


सब्जी                                पहले             अब
टमाटर                            35 से 40        55 से 60
शिमला मिर्च                        40              55 से 60
नेनुआ (तोरी)                   30 से 35         35 से 40
परवल                            30 से 40         55 से 60
भिंडी                              20 से 25         35 से 40
लौकी                              25 से 30         35 से 40
प्याज                               25 से 30        35 से 40
आलू                               16 से 18         20 से 22
धनिया                           250 से 260     280 से 300
लहसुन                            60 से 80      160-200  

सबसे ज्यादा महंगाई टमाटर पर छाई 

धनिया और टमाटर के दाम बारिश के कारण आसमान पर हैं। कुछ ही दिनों में टमाटर की आपूर्ति कम होने के कारण टमाटर के भाव थोक में 50 फीसदी और फुटकर में दोगुने हो गए हैं। देश के कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश के कारण सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। सबसे ज्यादा महंगाई टमाटर पर छाई है। 



टमाटर के शौकीनों की थाली से जहां टमाटर गायब है, वहीं हरी सब्जियां भी आंख से आंसू निकाल रही हैं। आलम यह है कि बाजार में सब्जी की खरीदारी करने वाले लोग मोल भाव करने के बाद ही खरीदारी कर रहे हैं। जो सब्जी मंहगी लग रही है उसे नहीं खरीद रहे हैं। देखा गया है कि कीमत में 10 जुलाई से तीव्र वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed