फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Nirmala Sitharaman at G20 Meet said Need to bridge global infra funding gap

G20 Meeting: बुनियादी ढांचे के लिए निवेश जुटाने पर जोर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 बैठक में कही ये बड़ी बात

Fri, 18 Feb 2022 03:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Feb 2022 03:08 PM IST
सार

Finance Minister Nirmala Sitharaman at G20 Meet: जी 20 में वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक के दौरान 'टिकाऊ वित्तपोषण और बुनियादी ढांचे' के मुद्दे पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण की कमी को पाटने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में समावेशी विकास के लिए नए वित्तपोषण तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharaman at G20 Meet said Need to bridge global infra funding gap
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के बाली में हो रही जी 20 बैठक में वर्चुअल पैनल चर्चा में भाग लेते हुए बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण की कमी को पाटने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में समावेशी विकास के लिए नए वित्तपोषण तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


जी 20 में वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक के दौरान यह सत्र 'टिकाऊ वित्तपोषण और बुनियादी ढांचे' पर केंद्रित था। इसमें भाग लेते हुए सीतारमण ने सुलभता और सामर्थ्य में सुधार पर ध्यान देने के साथ, स्थायी वित्त साधनों को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का समर्थन किया। वित्त मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट के माध्यम से चर्चा की जानकारी साझा की गई। 
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में साझा किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि बुनियादी ढांचे पर अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए वित्त मंत्री ने वैश्विक बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण की खाई को पाटने, नवीन वित्तपोषण तंत्र के विकास और समावेशी बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक और निजी निवेश को जुटाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों से विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों को भविष्य में महामारी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने हेतु फंड बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि  कहा कि निम्न आय और मध्यम आय वाले देशों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं और चुनौतियों का सामना करने के लिए वैश्विक समर्थन की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed