Flipkart Samarth and Flipkart Seller Programmes: अब आप भी बन सकते हैं ग्राहक से विक्रेता, जानें पूरी प्रक्रिया
फ्लिपकार्ट समाज के कम सुविधाओं वाले लोगों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए ही काम करता है। साथ ही, इस लिस्ट में महिलाओं का स्थान सबसे पहले आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगिता जैन दो बच्चों की मां होने के साथ-साथ एक होममेकर थीं। इसके अलावा वह फ्लिपकार्ट की कस्टमर भी थीं। फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से शॉपिंग करने का उनका अनुभव हमेशा से ही बेहतरीन रहा। प्रोडक्ट की बेहतरीन क्वालिटी के साथ-साथ तुरंत रेस्पॉन्स और आकर्षक कीमत जैसे कारण ग्राहकों की संतुष्टि के मुख्य कारण रहे हैं। यहीं से उनके मन में कई सारे विचारों की शुरुआत हुई और उन्होंने सोचा कि एक ग्राहक से विक्रेता बनना कितना अलग अनुभव होगा। इसके बाद अपनी सोच को साकार करने में योगिता ने कोई देरी नहीं की। उन्होंने AADISALES के नाम से एक कंपनी की शुरुआत की। शुरुआती दौर में योगिता ने बिजनेस को पार्ट टाइम उद्योग के तौर पर चलाया। सबसे पहले योगिता ने अपने प्रोडक्ट्स को कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेचने की कोशिशें कीं, लेकिन इसका कुछ खास परिणाम देखने को नहीं मिला। साल 2015 में जब योगिता ने फ्लिपकार्ट की तरफ रुख किया तो उनको अपने बिजनेस में काफी ग्रोथ देखने को मिला, जिसने उनकी आंखें खोली दीं और उन्होंने अपने उद्योग के असली क्षमता को समझा।
फ्लिपकार्ट तेजी से उभरते एंटरप्रेन्योर को देता है मौका
फ्लिपकार्ट समाज के कम सुविधाओं वाले लोगों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए ही काम करता है। साथ ही, इस लिस्ट में महिलाओं का स्थान सबसे पहले आता है। फ्लिपकार्ट लोगों को मौका देने में विश्वास करता है, ताकि वो आत्मनिर्भर होकर आजीविका कमाएं और अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करके अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर सके। फ्लिपकार्ट समर्थ और फ्लिपकार्ट विक्रेता (Flipkart Samarth and Flipkart Seller) कार्यक्रम के तहत कंपनी उनको आर्थिक आजादी प्रदान करने में मदद करती है।
फ्लिपकार्ट देश का लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है। फ्लिपकार्ट एंटरप्रेन्योर को गाइड भी करता है, जो उन्हें वेबसाइट पर प्रोडक्ट के रजिस्ट्रेशन, लिस्टिंग और उसे व्यवस्थित करने में हेल्प करते हैं। इसके अलावा अपने बिजनेस को सही से चलाने और सेटअप करने के लिए विक्रेताओं को एक अकाउंट मैनेजर भी प्रदान किया जाता है। फ्लिपकार्ट के द्वारा छोटे व्यवसायों, संभावित एंटरप्रेन्योर और ट्रेडिशन आर्टिस्ट्स को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर दिया जाता है। पैन-इंडिया विजन उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद करती है,जिससे उन्हें आगे बढ़ते हुए बिजनेस में ज्यादा ग्रोथ करने का आत्मविश्वास मिलता है।
कस्टमर को समझना बेहद जरूरी
योगिता के एक अच्छे शॉपर से लेकर फ्लिपकार्ट की सफल विक्रेता बनने तक का ये ट्रांसफॉर्मेशन उनके बतौर ग्राहक किए गए अनुभव पर ही आधारित था। यानी उन्होंने एक ग्राहक के रूप में जो कुछ भी अनुभव किया था, उससे वह इतनी सफल विक्रेता बन पाईं। योगिता का कहना है, ''एक ग्राहक के रूप में मेरे व्यक्तिगत अनुभवों ने ही मुझे ग्राहक की बहुत सी परेशानियों को समझने में काफी मदद की है, उन्हें आमतौर पर समस्या प्रोडक्ट क्वालिटी से ही होती है। कस्टमर्स के द्वारा प्रोडक्ट्स रिप्लेसमेंट करने की रिक्वेस्ट ये साफ दिखाती है कि वो इसकी क्वालिटी से खुश नहीं है।'' वह खुद इस तरह की समस्याओं से वाकिफ हैं और इसलिए इसे वह 'ऑनलाइन व्यवसाय चलाने का एक हिस्सा' ही मानती हैं।
सेल्स कैसे काम करता है ये भी समझना है जरूरी
एक ग्राहक से विक्रेता बनने के लिए फ्लिपकार्ट के सहयोगियों से काफी महत्वपूर्ण विषयों पर चचर्चाएं जरूरी थीं और इन्हीं डिस्कशन से ही योगिता को एंटरप्रेन्योर बनने का आत्मविश्वास मिला। साथ ही, योगिता को यह भी सीखना था कि सेल कैसे काम करता है. इसलिए फ्लिपकार्ट ने उन्हें ऑनलाइन सेलिंग, इम्प्रोविंग डिजाइन, और इनसाइट्स के बारे में गॉइड किया कि कौन सा प्रोडक्ट काम कर रहा है या कौन सा नहीं।
उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट मैनेजर्स ने विभिन्न प्रमोशनल तरीकों से उन्हें सेल्स टारगेट तक पहुंचने में मदद की, जिसने उनके लाभ को बढ़ाया और इस तरह से उनके बिजनेस ने अमेजिंग ग्रोथ किया। योगिता के पास अब उनके व्यवसाय को चलाने के लिए कुल 6 सदस्य है, जो उन्हें अकॉउंटस, पैकिंग, लोडिंग के साथ-साथ अन्य कार्यों में सहायता करते हैं। फ्लिपकार्ट की विस्तारपूर्वक ट्रेनिंग सेशन के दौरान फ्लिपकार्ट ने योगिता को अपना डेटा दिया, ताकि वह आगामी संभावनाओं को समझकर अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।
बिक्री और खरीदने दोनों पर फोकस है फ्लिपकार्ट सपोर्ट कोर
फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए शॉपिंग अनुभवों को आसान बनाने के लिए हमेशा कुछ-न कुछ नया करता ही रहता है. पर्दे के पीछे फ्लिपकार्ट भी विक्रेताओं के लिए प्रक्रिया को सरल और फायदेमंद बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। फ्लिपकार्ट ने स्कैनिंग डिवाइसेज की शुरुआत की है, जो पैकेजों को ट्रैक करने में मदद करते हैं. ये जानना बहुत ही आवश्यक है कि किसी भी समय एक सामान कहां पर है। साथ ही विक्रेताओं के उपलब्धियों और परफॉर्मन्स के आधार पर फ्लिपकार्ट आर्थिक सहायता और लोन जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है।
फ्लिपकार्ट सपनों को साकार करने में करता है मदद
योगिता कहती है, ''फ्लिपकार्ट ने मेरे लिए एक नई दुनिया का निर्माण किया है। ये आपको असीमित एक्सप्लोरेशन के साथ-साथ परिवार और काम दोनों को बैलेंस करने का मौके देता है. जिसने मेरी जैसी गृहणियों को उनके सपने साकार करने में मदद की है।'' फ्लिपकार्ट सभी को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए इसी दिशा में काम कर रहा है, ताकि लोग बिजनेस के माध्यम से जीवन को संवारे और बेहतर जीवन का लाभ उठा सके।