फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Five day work week Rule may be implemented for bank employees before Lok Sabha Polls 2024 dates announcement

Five Day Week: बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, चुनाव से पहले हफ्ते में पांच दिन काम का नियम हो सकता है लागू

Tue, 05 Mar 2024 07:58 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 05 Mar 2024 07:58 AM IST
सार

बैंक यूनियनों ने सरकारी, आरबीआई कार्यालयों और एलआईसी की तरह ही 180 दिनों के भीतर हफ्ते में पांच कामकाजी दिन लागू करने की अपील की थी। एक अधिकारी ने कहा, हफ्ते में पांच दिन पर जल्द फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
Five day work week Rule may be implemented for bank employees before Lok Sabha Polls 2024 dates announcement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

निर्वाचन आयोग बहुत जल्द आम चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इससे पहले सरकारी बैंक कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से पहले सरकारी बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। हफ्ते में पांच कामकाजी दिन को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


वहीं, दिसंबर में बैंक यूनियनों के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर होने के बाद इन कर्मचारियों के वेतन में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। बैंक यूनियनों ने सरकारी, आरबीआई कार्यालयों और एलआईसी की तरह ही 180 दिनों के भीतर हफ्ते में पांच कामकाजी दिन लागू करने की अपील की थी। एक अधिकारी ने कहा, हफ्ते में पांच दिन पर जल्द फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सप्ताह में पांच कार्य दिवस के प्रस्ताव का समर्थन करती है। इसकी घोषणा के लिए उचित समय का इंतजार था। शायद अब समय आ गया है।
विज्ञापन


फिलहाल सरकारी और निजी बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम होता है। अगर नया नियम लागू होता है तो रविवार के साथ हर शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में एक अधिसूचना के जरिये महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। तब से सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी की व्यवस्था का पालन करते हैं। वर्तमान में बैंकिंग क्षेत्र से 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में लगभग 95,000 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed