{"_id":"63a1e4a6df94202a700ea56f","slug":"fitch-ratings-affirms-india-sovereign-rating-at-bbb-negative-with-stable-outlook","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fitch Ratings: भारत की सॉवरेन रेटिंग स्थिर, फिच ने कहा- आगामी वर्षों में भारत में निवेश में तेजी आएगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fitch Ratings: भारत की सॉवरेन रेटिंग स्थिर, फिच ने कहा- आगामी वर्षों में भारत में निवेश में तेजी आएगी
Tue, 20 Dec 2022 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:06 PM IST
सार
रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन
Fitch Ratings
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर रखा है। रेटिंग को ‘बीबीबी-’ पर बरकरार रखा गया है। एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि भारत के मजबूत वृद्धि परिदृश्य को ध्यान में रखकर यह रेटिंग दी गई है। इस दौरान भारत के जुझारू बाह्य वित्त को भी देखा गया।
विज्ञापन
फिच रेटिंग्स ने एक बयान में कहा कि कंपनियों और बैंकों के बहीखातों में सुधार से आगामी वर्षों में भारत में निवेश में तेजी आएगी। महामारी से पहले यह दबाव में थे। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन