{"_id":"62db390a3c9c7616e9219d2d","slug":"financial-year-after-record-of-12-years-73-companies-gave-bonus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त वर्ष : 12 वर्षों का रिकॉर्ड, इस साल 73 कंपनियों ने दिया बोनस, साल 2010 में 90 कंपनियों ने दिया था","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
वित्त वर्ष : 12 वर्षों का रिकॉर्ड, इस साल 73 कंपनियों ने दिया बोनस, साल 2010 में 90 कंपनियों ने दिया था
Sat, 23 Jul 2022 05:43 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 23 Jul 2022 05:43 AM IST
सार
वर्तमान निवेशकों को कंपनियां बोनस के रूप में अतिरिक्त शेयर देती हैं। निवेशकों के पास जितने शेयर होते हैं, उसी अनुपात में दिया जाता है। इसमें एक पर एक शेयर या हर शेयर पर दो शेयर भी बोनस के रूप में दिया जा सकता है। कंपनी इसे अपने मुनाफे या रिजर्व में से भी देती है।
विज्ञापन
money new
- फोटो : istock
विस्तार
शेयर बाजार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियों ने निवेशकों की झोली भरी है। वित्तवर्ष 2022-23 में अब तक कुल 73 कंपनियों ने निवेशकों को बोनस दिया है। यह पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड है। 2010 में 90 कंपनियों ने बोनस दिया था। इस साल बोनस घोषित करने का रिकॉर्ड 2018 को पीछे छोड़ सकता है। उस साल 78 कंपनियों ने बोनस दिया था। कोई भी कंपनी बोनस तब देती है, जब वह बेहतर मुनाफा कमाती है। बोनस देने वाली प्रमुख कंपनियों में इंडियन ऑयल, वरुण बेवरेजेस, टोरंट फार्मा, एयू स्माल फाइनेंस, आरईसी, अजंता फार्मा, इजी ट्रिप और अन्य हैं। वित्तवर्ष 2022 में कंपनियों का लाभ 22% बढ़ा है।
विज्ञापन
बोनस का बदला था नियम
इस साल बजट में सरकार ने आयकर की धारा 94 (8) में सुधार किया था। इसमें कहा गया था कि बोनस को रोकना होगा। हालांकि इसमें कुछ नए नियम आ सकते हैं। जिसमें बोनस उन्हीं को मिलेगा, जो एक तय समय तक शेयरों को रखेंगे। यानी एक अवधि निर्धारित तय हो सकती है। इस नए नियम को एक अप्रैल, 2023 से लागू किया जाना है। इससे कंपनियों ने इस साल अच्छा बोनस निवेशकों को दिया है।
विज्ञापन
मिलते हैं अतिरिक्त शेयर
वर्तमान निवेशकों को कंपनियां बोनस के रूप में अतिरिक्त शेयर देती हैं। निवेशकों के पास जितने शेयर होते हैं, उसी अनुपात में दिया जाता है। इसमें एक पर एक शेयर या हर शेयर पर दो शेयर भी बोनस के रूप में दिया जा सकता है। कंपनी इसे अपने मुनाफे या रिजर्व में से भी देती है। हालांकि यह लाभांश की तरह नकदी में नहीं होता है। लाभांश निवेशकों के खाते में नकदी के रूप में मिलता है।
विज्ञापन