फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Financial Services Secretary asks banks to carry out fresh KYC process for Jan Dhan accounts

KYC: दस साल पुराने जन धन खातों में अब फिर से करानी होगी केवाईसी, वित्त सेवा सचिव ने बैंकों को दिए निर्देश

Mon, 11 Nov 2024 10:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 10:41 PM IST
सार

Jan Dhan accounts: वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नागराजू ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी हितधारकों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Financial Services Secretary asks banks to carry out fresh KYC process for Jan Dhan accounts
e kyc thumb finger print new - फोटो : istock

विस्तार

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सोमवार को बैंकों को 10 साल पुराने जनधन खातों का नए सिरे से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) 2014 में शुरू की गई थी। अगस्त, 2014 से दिसंबर, 2014 के दौरान करीब 10.5 करोड़ जनधन खाते खोले गए थे। इन खातों का अब 10 साल के बाद फिर केवाईसी होना है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नागराजू ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में दोबारा केवाईसी करने के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य उपलब्ध डिजिटल चैनलों जैसे सभी माध्यमों में सभी प्रक्रियाएं अपनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सचिव ने बैंकों से कहा, वे पीएमजेडीवाई योजना की शुरुआत के समय वाले उत्साह के साथ काम करें और ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए फिर से केवाईसी का कार्य पूरा करें। जरूरत पड़े तो इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें। उन्होंने कहा कि बैंकों को अन्य समकक्ष बैंकों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम व्यवहार को लागू करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed