फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry ordered to release central govt employees september month salary on 25th

केंद्रीय कर्मियों के खाते में इस महीने पांच दिन पहले ही आ जाएगी सैलरी, यह है वजह

Sat, 21 Sep 2019 01:10 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 21 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Finance Ministry ordered to release central govt employees september month salary on 25th
वित्त मंत्रालय
केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को सितंबर माह का वेतन इस बार पांच दिन पहले मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि वे 25 सितंबर को कर्मियों के खाते में वेतन डाल दें। चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मियों को पांच दिन पहले ही वेतन मिल जाएगा। वेतन जल्द मिलने की वजह बैंक हड़ताल और छुट्टियां होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन


26 और 27 सितंबर को हड़ताल

बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद 28 सितंबर को शनिवार है और 29 सितंबर को रविवार है। 30 सितंबर को बैंकों का क्लोजिंग डे बताया गया है, इस दिन सामान्य कामकाज बंद रहता है। पहले दो दिन बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे, तो अगले दो दिन शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। केवल 30 तारीख को ही बैंक खुलेंगे, लेकिन उस दिन भी क्लोजिंग डे होने की वजह से सामान्य कामकाज नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने दिया आदेश

वित्त मंत्रालय की कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स, शाखा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी कर्मियों को 25 सितंबर को ही वेतन दे दिया जाए। हालांकि सितंबर माह की सेलरी 30 तारीख को देनी होती है, लेकिन इस बार चार दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में लाखों कर्मियों की सेलरी भी अटक जाएगी। कर्मियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने इस माह का वेतन पांच दिन पहले ही जारी करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed