फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry has notified GSTR-1A form Giving relief to traders

व्यापारियों को राहत: GSTR-1A अधिसूचित बिक्री रिटर्न फॉर्म भरने से पहले कर सकेंगे संशोधन, कम होंगी गड़बड़ियां

Fri, 12 Jul 2024 06:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 06:26 AM IST
सार

जीएसटी परिषद ने पिछले महीने करदाताओं को कर अवधि के लिए जीएसटीआर-1 फॉर्म में विवरण संशोधन करने और/या अतिरिक्त विवरण घोषित करने की सुविधा देने को जीएसटीआर-1ए फॉर्म के जरिये नई वैकल्पिक सुविधा देने की सिफारिश की थी। हालांकि, उक्त कर अवधि के लिए जीएसटीआर-3बी में रिटर्न भरने से पहले जीएसटीआर-1ए दाखिल करना होगा।
 

विज्ञापन
Finance Ministry has notified GSTR-1A form Giving relief to traders
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने व्यापारियों को राहत देते हुए जीएसटीआर-1ए फॉर्म को अधिसूचित कर दिया है। इससे करदाता बाह्य आपूर्ति या बिक्री रिटर्न फॉर्म में अब संशोधन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


जीएसटी परिषद ने पिछले महीने करदाताओं को कर अवधि के लिए जीएसटीआर-1 फॉर्म में विवरण संशोधन करने और/या अतिरिक्त विवरण घोषित करने की सुविधा देने को जीएसटीआर-1ए फॉर्म के जरिये नई वैकल्पिक सुविधा देने की सिफारिश की थी। हालांकि, उक्त कर अवधि के लिए जीएसटीआर-3बी में रिटर्न भरने से पहले जीएसटीआर-1ए दाखिल करना होगा। पांच करोड़ रुपये तक का सालाना कारोबार करने वाले करदाता तिमाही अंत के 13वें दिन के भीतर जीएसटीआर-1 फॉर्म को दाखिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वैकल्पिक सुविधा से कम होंगी गड़बड़ियां
कारोबारी सलाहकार कंपनी मूर सिंघी के कार्यकारी निदेशक रजत मोहन ने कहा, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने जीएसटीआर-1ए फॉर्म की वैकल्पिक सुविधा के साथ जीएसटी अनुपालन ढांचे में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। समय पर सुधार की सुविधा देकर फॉर्म जीएसटीआर-1ए यह सुनिश्चित करता है कि सही कर देयता फॉर्म जीएसटीआर-3बी में स्वतः भर जाए। इससे गड़बड़ियां भी कम होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed