फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Sitharaman said: Need to eliminate poverty and promote shared prosperity, challenges have to be dealt with

वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं : गरीबी खत्म करने व साझा समृद्धि को बढ़ावा देने की जरूरत, चुनौतियों से निपटना होगा

Sat, 23 Apr 2022 06:00 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Apr 2022 06:00 AM IST
सार

वित्तमंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि वित्तमंत्री ने मास्टरकार्ड के सीईओ मीबैक माइकल से पूछा कि भारत के वित्तीय समावेश के कार्यक्रम से मिले सबक दुनिया के लिए समाधान देने में किस तरह उपयोग में लाए जा सकते हैं। मास्टरकार्ड ने कहा कि वह भारत में बड़े डेटा केंद्रों की स्थापना की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
Finance Minister Sitharaman said: Need to eliminate poverty and promote shared prosperity, challenges have to be dealt with
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  गरीबी को समाप्त करने और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने जैसे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष और हिंसा की चुनौतियों से निपटना होगा। खासकर तब, जब दुनिया भर में दो तिहाई से अधिक गरीब रहते हैं। वित्तमंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि वित्तमंत्री ने अमेरिका में आईएमएफ की मीटिंग करने के दौरान यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एफसीएस देशों में नाजुक और संघर्ष की स्थितियों से जूझते हुए आजीविका के लिए मदद, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं, युवाओं और बच्चों को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वित्तमंत्री की यह टिप्पणी रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 58 वें दिन में प्रवेश करने के बाद आई है।
विज्ञापन


ऊर्जा की कीमतों में बढ़त
रूस-यूक्रेन युद्ध के परिणामस्वरूप दुनिया के कई हिस्सों में ऊर्जा की कीमतों में बढ़त और खाद्यान्न की कमी हुई है। इस संघर्ष से वैश्विक विकास प्रभावित होने की आशंका है। उधर, वित्तमंत्री ने अमेरिका में दिग्गज कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात कीं। इन कंपनियों में फेडएक्स, मास्टरकार्ड औक अन्य कंपनियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की योजनाएं सराहनीय : सुब्रमण्यम

  • वित्तमंत्री के साथ बैठक में फेडएक्स के अध्यक्ष राज सुब्रमण्यम ने कहा कि वह भारत को लेकर सकारात्मक रूख रखते हैं और उनके पास महत्वपूर्ण विस्तार योजनाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान जैसी योजनाओँ के जरिये सरकार की विकास की प्रतिबद्धता की सराहना की।
  • वित्तमंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि वित्तमंत्री ने मास्टरकार्ड के सीईओ मीबैक माइकल से पूछा कि भारत के वित्तीय समावेश के कार्यक्रम से मिले सबक दुनिया के लिए समाधान देने में किस तरह उपयोग में लाए जा सकते हैं। मास्टरकार्ड ने कहा कि वह भारत में बड़े डेटा केंद्रों की स्थापना की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed