{"_id":"62e92a3ce392ce01991ce786","slug":"finance-minister-said-no-one-is-denying-that-inflation-has-increased-we-are-not-running-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Debate on Inflation: वित्तमंत्री बोलीं- कोई बात से इनकार नहीं कर रहा कि महंगाई बढ़ी है, हम भाग नहीं रहे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Debate on Inflation: वित्तमंत्री बोलीं- कोई बात से इनकार नहीं कर रहा कि महंगाई बढ़ी है, हम भाग नहीं रहे
Tue, 02 Aug 2022 07:58 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:58 PM IST
सार
Debate on Inflation: वित्तमंत्री ने राज्यसभा में महंगाई पर बहस के दौरान कहा कि हम भाग नहीं रहे। हमारी महंगाई दर का एक बैंड रहता है, महंगाई दर 7% पर है।
विज्ञापन
सदन में निर्मला सीतारमण
- फोटो : संसद टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा मे महंगाई पर हो रही बहस के दौरान कहा है कि कोई इस बात से इनकार नहीं कर रहा कि कीमतें बढ़ी हैं। हम भाग नहीं रहे। हमारी महंगाई दर का एक बैंड रहता है, महंगाई दर सात प्रतिशत पर है। सरकार और RBI कोशिश कर रहे हैं कि इसे सात प्रतिशत से नीचे रखा जाए। राज्य सभा में सीतारमण ने कहा हमारे मेक्रो इकोनॉमिक फंडामेंटल मजबूत हैं।
विज्ञापन
सिर्फ पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर ही 5% जीएसटी
राज्यसभा में बोलते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि गरीबों के उपभोग की किसी खाद्य सामग्री पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। केवल पैक होकर लेवल के साथ बिकने वाली चीजों पर 5% प्रतिशत का जीएसटी चार्ज लगाया गया है।
विज्ञापन
पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने का बचाव करते हुए वित्तमंत्री ने सदन में कहा कि इससे पहले भी कई राज्य सरकारों ने खाद्य पदार्थों पर कर लगाए हैं।
विज्ञापन
सभी राज्यों ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने का किया था समर्थन
वित्तमंत्री ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान सभी राज्यों ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी लगाने के फैसले पर अपनी सहमति दी थी। राज्यसभा में वित्तमंत्री सीतारमण ने यह भी साफ किया कि बैंकों से नकद निकासी पर कोई जीएसटी नहीं है।
अस्पतालों के बेड या आईसीयू चार्ज पर कोई जीएसटी नहीं
राज्यसभा में वित्त मंत्री ने कहा, 'हमने टमाटर, आलू और प्याज जैसी चीजों की कीमतें नियंत्रित रखने की भरपूर कोशिश की है।' उन्होनें कहा,'अस्पतालों में बेड और आईसीयू के बिल पर कोई जीएसटी नहीं लगाया गया है। केवल अस्पतालों के 5000 रुपये से अधिक निजी कमरों पर पांच प्रतिशत जीएसटी चार्ज किया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रचार किया जा रहा है कि शवदाहगृहों पर जीएसटी लगाया गया है, यह बात गलत है। केवल शवदागृहों के निर्माण पर जीएसटी चार्ज किया जाना है।