फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala sitharaman said We see clear advantages in a central banks digital currency

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं: डिजिटल रुपया में दिख रहा स्पष्ट लाभ, क्रिप्टो को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Tue, 08 Mar 2022 02:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

Government See Advantages In RBI Digital Rupee: डिजिटल रुपये पर एक सवाल के जवाब में मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरबीआई डिजिटल रुपया को जिस तरह से चाहे डिजाइन करे, लेकिन ये संभावना पूरी है कि केंद्रीय बैंक की यह डिजिटल मुद्रा इसी साल लॉन्च की जाएगी।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala sitharaman said We see clear advantages in a central banks digital currency
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आरबीआई की डिजिटल करेंसी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डिजिटल रुपया केंद्रीय बैंक के परामर्श के बाद लिया गया सचेत निर्णय है और हम इसमें स्पष्ट लाभ देखते हैं। 

विज्ञापन


इस साल लॉन्च होने की उम्मीद 
डिजिटल रुपये पर एक सवाल के जवाब में कहा सीतारमण ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरबीआई डिजिटल रुपया को जिस तरह से चाहे डिजाइन करे, लेकिन ये संभावना पूरी है कि केंद्रीय बैंक की यह डिजिटल मुद्रा इसी साल लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन


डिजिटल मुद्रा में बढ़ा लेन-देन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि हम केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित प्रस्तावित डिजिटल मुद्रा में स्पष्ट लाभ देखते हैं, क्योंकि वर्तमान में देशों के बीच होने वाले थोक भुगतान, संस्थानों के बीच बड़े लेन-देन और प्रत्येक देश के केंद्रीय बैंकों के बीच बड़े लेन-देन, ये सभी डिजिटल मुद्रा के साथ बेहतर ढंग से हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टो पर दोहराई अपनी बात
इस बीच देश में क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा इसे विनियमित करने या फिर प्रतिबंधित करने के लिए कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि गहन विचार-विमर्श और परामर्श के बाद सरकार इसके बारे में बात करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत में क्रिप्टो के लिए भविष्य देखती हैं, सीतारमण ने कहा कि कई भारतीयों ने इसमें बहुत भविष्य देखा है और इसलिए मुझे इसमें राजस्व की संभावना दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed