फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FII stake decreased in 40 Nifty-50 companies in June, DII increased investment in 44

Share Market: जून में निफ्टी-50 की 40 कंपनियों में एफआईआई हिस्सेदारी घटी, 44 में डीआईआई ने बढ़ाया निवेश

Mon, 11 Aug 2025 03:10 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 11 Aug 2025 03:10 PM IST
सार

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार निफ्टी 50 इंडेक्स की 50 कंपनियों में से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जून में लगभग 40 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 44 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
FII stake decreased in 40 Nifty-50 companies in June, DII increased investment in 44
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी घटी - फोटो : ANI

विस्तार

विदेशी निवेशकों ने प्रमुख भारतीय कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। वहीं घरेलू निवेशक लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Share Market: भारतीय शेयर बाजार में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी, युवाओं की भागीदारी में गिरावट
विज्ञापन


क्या कहते हैं आंकड़े?

  • रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी 50 इंडेक्स की 50 कंपनियों में से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जून में लगभग 40 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 44 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसमें कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो डीआईआई ने निफ्टी-50 की 34 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं एफआईआई ने 28 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की। 

डीआईआई स्वामित्व जून 2025 में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा
कुल मिलाकर डीआईआई स्वामित्व जून 2025 में 19.4 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह 170 आधार अंकों की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। वहीं एफआईआई स्वामित्व घटकर 18.8 प्रतिशत रह गया, यह 20 आधार अंकों की कमी को दर्शाता है। 

प्रमोटर्स होल्डिंग्स में आई बड़ी गिरावट

  • प्रमोटर्स होल्डिंग्स, जो आमतौर पर अतीत में स्थिर रही हैं। यह जून 2025 में 49.3 प्रतिशत के सर्वकालिक निम्न स्तर पर तेजी से गिर गईं। यह वर्ष दर वर्ष 170 आधार अंक और तिमाही दर तिमाही 20 आधार अंक कम है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के दौरान प्राथमिक बाजारों में आई तेजी के कारण हुई।  इस दौरान उच्च मूल्यांकन और निवेशकों की मजबूत मांग ने कई प्रमोटरों को अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। हालांकि, खुदरा हिस्सेदारी 12.4 प्रतिशत पर स्थिर रही, जिसमें साल-दर-साल मामूली 10 आधार अंकों की वृद्धि हुई और तिमाही-दर-तिमाही कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • इसमें यह भी बताया गया है कि प्राथमिक और द्वितीयक बाजारों में उछाल ने निजी कंपनियों में अधिक प्रमोटरों को अपनी हिस्सेदारी कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे निफ्टी 500 कंपनियों में प्रमोटर होल्डिंग जून 2025 में 46.9 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई।

प्रमोटर होल्डिंग का मतलब है किसी कंपनी के शेयरों का वह प्रतिशत जो कंपनी के प्रमोटरों के पास होता है। प्रमोटर आमतौर पर कंपनी के संस्थापक, प्रमुख हितधारक या वरिष्ठ प्रबंधन होते हैं। 



निजी कंपनियों में एफआईआई और डीआईआई का प्रदर्शन
आंकड़ों से पता चला कि जून में निजी कंपनियों में एफआईआई की हिस्सेदारी साल-दर-साल आधार पर 60 आधार अंक गिरी, लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसमें 10 आधार अंक की मामूली वृद्धि देखी गई। यह जून 2025 में 20.2 प्रतिशत हो गई। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में एफआईआई की हिस्सेदारी तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 30 आधार अंक गिरकर 17.7 प्रतिशत हो गई, लेकिन साल-दर-साल आधार पर 120 आधार अंक अधिक रही।

इस बीच, निजी कंपनियों में डीआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 19.2 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 190 आधार अंक अधिक है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) में उनकी हिस्सेदारी तिमाही-दर-तिमाही 20 आधार अंक घटकर 18.6 प्रतिशत रह गई। हालांकि यह अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में 120 आधार अंक अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed