फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FDI equity inflows dip 34 pc to USD 10 bn in April June 2023 Latest News Update

FDI: देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में 34% घटकर 10.94 अरब डॉलर पर

Mon, 28 Aug 2023 05:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Aug 2023 05:31 AM IST
सार

कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, दूरसंचार, फार्मा और वाहन क्षेत्र में पूंजी प्रवाह में गिरावट से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 34 फीसदी घटकर 10.94 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
FDI equity inflows dip 34 pc to USD 10 bn in April June 2023 Latest News Update
FDI

विस्तार

कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, दूरसंचार, फार्मा और वाहन क्षेत्र में पूंजी प्रवाह में गिरावट से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 34 फीसदी घटकर 10.94 अरब डॉलर रह गया। 2022-23 की समान तिमाही में यह 16.58 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में एफडीआई 40.55 फीसदी गिरकर 9.28 अरब डॉलर रह गया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल, मई व जून में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश घटकर क्रमशः 5.1 अरब डॉलर, 2.67 अरब डॉलर व 3.16 अरब डॉलर रह गया। 
विज्ञापन


एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा क्रमशः 6.46 अरब डॉलर, 6.15 अरब डॉलर व 3.98 अरब डॉलर रहा था। विभाग के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सेवाओं, निर्माण गतिविधियों समेत कई क्षेत्रों में सालाना आधार पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों में विदेशी निवेश में गिरावट
जून तिमाही में मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात से एफडीआई में गिरावट आई है। केमैन आइलैंड्स व साइप्रस से निवेश काफी कम होकर क्रमश: 7.5 करोड़ डॉलर व 60 लाख डॉलर रह गया।  नीदरलैंड, जापान व जर्मनी से एफडीआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed