{"_id":"632f39cc2c18d405c61235d9","slug":"fdi-business-in-india-has-become-easier-will-cross-100-billion-dollar-mark-in-current-financial-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"FDI: केंद्र का दावा- भारत में आसान हुआ व्यापार करना, चालू वित्त वर्ष में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार होगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FDI: केंद्र का दावा- भारत में आसान हुआ व्यापार करना, चालू वित्त वर्ष में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार होगा
Sat, 24 Sep 2022 10:39 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:39 PM IST
सार
बयान में कहा गया है कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में अपनी नीतियों को पारदर्शी और उदार बनाया है। इसके साथ ही सरकार ने अधिकतर क्षेत्रों में विदेशी निवेश के लिए ऑटोमेटिक रूट खोले हैं।
विज्ञापन
एफडीआई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत सौ बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित कर सकता है। सरकार ने कहा कि यह देश में बड़े पैमाने परसरकार की ओर से व्यापार को आसान बनाने के कारण संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
दरअसल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि देश के 31 राज्यों और 57 क्षेत्रों में 101 से ज्यादा देशों से विदेश निवेश आता है। हाल के आर्थिक बदलावों और व्यापार को आसान बनाने के नियमों के चलते भारत चालू वित्त वर्ष में एफडीआई में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छू सकता है।
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया है कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में अपनी नीतियों को पारदर्शी और उदार बनाया है। इसके साथ ही सरकार ने अधिकतर क्षेत्रों में विदेशी निवेश के लिए ऑटोमेटिक रूट खोले हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि दिशानिर्देशों व विनियमों के उदारीकरण के चलते कंपनियों पर अनावश्यक अनुपालन बोझ कम हुआ है और अब भारत में व्यापार करना आसान हो गया है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इक्विटी एफडीआई कम हो कर 16.6 बिलियन डॉलर रह गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसी अवधि में छह प्रतिशत कम है।
वहीं खिलौनों के आयात में वित्त वर्ष 2021-22 में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरकर 877 करोड़ रुपये पर आ गया है। दूसरी ओर खिलौनों के निर्यात में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर अब 326 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।