फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Faster improvement than other countries due to better economic management growth rate will high for long time

वित्त मंत्रालय: बेहतर आर्थिक प्रबंधन से अन्य देशों की तुलना में तेज सुधार, लंबे समय तक ऊंची रहेगी विकास दर

Fri, 07 Jul 2023 05:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 05:10 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी 2023 की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि को पहले के मुकाबले अधिक टिकाऊ तरीके से बरकरार रखने की स्थिति में है। इसके बावजूद हमें इन उपलब्धियों पर संतोष नहीं करना चाहिए और न ही कड़ी मेहनत और सतर्कता से हासिल की गई आर्थिक स्थिरता को कम होने देना चाहिए।

विज्ञापन
Faster improvement than other countries due to better economic management growth rate will high for long time
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक चुनौतियों के बीच बेहतर आर्थिक प्रबंधन से भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक तेजी से सुधार की राह पर है। आपूर्ति पक्ष से जुड़े बुनियादी ढांचे में निवेश ने  कई दशकों के मुकाबले लंबे समय के लिए भारत की सतत आर्थिक वृद्धि की संभावना को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी 2023 की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि को पहले के मुकाबले अधिक टिकाऊ तरीके से बरकरार रखने की स्थिति में है। इसके बावजूद हमें इन उपलब्धियों पर संतोष नहीं करना चाहिए और न ही कड़ी मेहनत और सतर्कता से हासिल की गई आर्थिक स्थिरता को कम होने देना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ वर्षों में भारतीय बैंकिंग और गैर-वित्तीय कॉरपोरेट क्षेत्रों में बहीखाते की दिक्कतों व वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक प्रबंधन शानदार रहा है। इसका वृहद आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में बड़ा योगदान है। एजेंसी

विज्ञापन

सुझाव : शुल्क में कटौती करे सरकार
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सरकार महंगाई का दबाव कम करने के लिए शुल्कों में कटौती कर सकती है। कल्याणकारी कार्यों पर खर्च बढ़ा सकती है। इसके अलावा, सरकार अपने पूंजीगत खर्च के बढ़े प्रावधान को कायम रख सकती है, जिसकी वजह से आज निजी निवेश लाने में मदद मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकेत...जो पेश कर रहे हैं मजबूत तस्वीर

  1. शहरी मांग मजबूत बनी हुई है। यूपीआई लेनदेन बढ़ रहा है।
  2. वाहनों की बिक्री व ईंधन खपत बढ़ी है।
  3. ग्रामीण मांग में सुधार हो रहा है।
  4. जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ रहा है।
  5. विनिर्माण और सेवा पीएमआई में विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed