{"_id":"68d363df26877146c504b1d4","slug":"farmers-produce-purchase-of-urad-and-peanuts-in-up-and-gujarat-payment-will-be-made-in-bank-accounts-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmers Produce: यूपी और गुजरात में किसानों से उड़द मूंगफली की शत-प्रतिशत खरीद होगी, बैंक खाते में होगा भुगतान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Farmers Produce: यूपी और गुजरात में किसानों से उड़द मूंगफली की शत-प्रतिशत खरीद होगी, बैंक खाते में होगा भुगतान
Wed, 24 Sep 2025 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:52 AM IST
सार
केंद्र सरकार यूपी और गुजरात में किसानों से उड़द मूंगफली की शत-प्रतिशत खरीद करेगी। दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों ने कहा कि उपज खरीद आधुनिक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण व पीओएस मशीन के साथ डिजिटल पोर्टलों के जरिये होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश से मूंग, तिल, मूंगफली और गुजरात से सोयाबीन, मूंग व मूंगफली की उपज शत प्रतिशत खरीदेगी। इससे दोनों राज्यों में 13,890.60 करोड़ की उपज खरीदी होगी, जिससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
गुजरात में प्रमुख दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को स्वीकृति दी है। किसानों के हित में पूरी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से करने के लिए राज्यों को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
केंद्र व दोनों राज्य सरकारों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों का मंथन
केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल भी शामिल हुए। राज्यों के अनुरोध पर केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी तथा केंद्र व दोनों राज्य सरकारों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों ने मंथन किया।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण व पीओएस मशीनों का इस्तेमाल
दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों ने कहा कि उपज खरीद आधुनिक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण व पीओएस मशीन के साथ डिजिटल पोर्टलों के जरिये होगी।
बैंक खाते में होगा भुगतान...
शिवराज ने कहा कि ध्यान रहंे, वास्तविक किसानों से ही खरीद हो, बिचौलिए फायदा नहीं ले सकें। खरीद ई-समृद्धि और ई-संयुक्ति से होगी, ताकि पैसा सीधे खाते में जाए।