फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019 July: farmers can get interest free loan on kcc, may be announced in budget

बजट 2019: किसान क्रेडिट कार्ड पर मिल सकता है ब्याज मुक्त लोन, बजट में हो सकती है घोषणा

Thu, 04 Jul 2019 01:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 July: farmers can get interest free loan on kcc, may be announced in budget

केंद्र सरकार किसानों को हर साल छह हजार रुपये और पेंशन के बाद अब क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त लोन दे सकती है। इसकी घोषणा पांच जुलाई को पेश होने वाले बजट में की जा सकती है। इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने 12 सूत्री कार्यक्रमों का प्रस्ताव तैयार किया है। 

विज्ञापन

यह हैं वो 12 सूत्री कार्यक्रम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सरकार का मकसद 2022 तक किसानों की आमदनी डबल करने का है। इसके लिए फसल पैदा होने के बाद उसका संग्रह करना, ट्रांसपोर्ट करना, भंडारण, मंडी में बेचना, गांवों में विपणन के लिए इंफ्रास्टक्चर और सिंचाई के संसाधनों को उन्नत करना शामिल है। हालांकि इनमें से कुछ कार्यक्रम लंबे समय में पूरे हो पाएंगे। 

विज्ञापन

कृषि मंत्रालय के 100 दिन एजेंडा में शामिल

इनमें से ज्यादातर मांगे कृषि मंत्रालय के 100 दिन के एजेंडे में शामिल हैं। इसलिए किसानों को उम्मीद है कि बीजेपी अपनी सरकार से संकल्प पत्र का वो वादा भी पूरा करवाएगी जिसमें उसने एक लाख रुपये का ब्याजमुक्त कर्ज देने को कहा था। अभी किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये खेती के लिए तीन लाख रुपये तक का कर्ज समय पर लौटाने पर चार फीसदी ब्याज पर मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बजट 2019: अटल पेंशन योजना में बढ़ सकती है पेंशन राशि

कर्ज के मामले में एनएसएसओ का यह है आंकड़ा

देश के हर किसान पर औसतन 47 हजार रुपये का कर्ज है, जबकि हर किसान पर है औसतन 12130 रुपये का कर्ज साहूकारों का है। एनएसएसओ के मुताबिक साहूकारों से सबसे ज्यादा 61032 रुपये प्रति किसान औसत कर्ज आंध्र प्रदेश में है। केंद्र सरकार किसानों को कर्ज के इस दुष्चक्र से मुक्त करना चाहती है ताकि उनका जीवन सुधर सके। दूसरे नंबर पर 56362 रुपये औसत के साथ तेलंगाना है और तीसरे नंबर पर 30921 रुपये के साथ राजस्थान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed