External Debt: भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 620.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ, दुनिया में 23वें नंबर पर
External Debt: वित्त मंत्रालय ने भारत के विदेशी कर्जे के स्टेटस रिपोर्ट का 28वां संस्करण जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अलग-अलग देशों के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो भारत का विदेशी कर्जा मामूली है। विदेशी कर्जे के मामले में भारत दुनिया में 23वें नंबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च 2021 के बाद से भारत के विदेशी कर्ज में 8.2% यानी लगभग 573.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल यह (मार्च 2022 के अंत तक) 620.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इस विदेशी कर्ज का 53.2% अमेरिकी डॉलर में है जबकि अनुमानित रूप से 31.2% भारतीय रुपयों में है।
वित्त मंत्रालय ने भारत के विदेशी कर्जे के स्टेटस रिपोर्ट का 28वां संस्करण जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अलग-अलग देशों के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो भारत का विदेशी कर्जा मामूली है। विदेशी कर्जे के मामले में भारत दुनिया में 23वें नंबर है।
वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि विभिन्न ऋण भेद्यता संकेतकों के अनुसार विदेशी कर्जे के मामले में भारत दुनिया के निम्न और मध्यम आय वाले देशों की तुलना बेहतर स्थिति में है।