फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Export of 90 major products from India to China increased, Commerce Ministry Data

Export: भारत से चीन को 90 प्रमुख उत्पादों का निर्यात बढ़ा, वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Fri, 12 Apr 2024 05:42 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Apr 2024 05:42 AM IST
सार

Export: वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से चीन को निर्यात होने वाली कुल वस्तुओं में से इन 90 उत्पादों की हिस्सेदारी 67.7 फीसदी है। हालांकि, शेष 32.3 फीसदी हिस्सेदारी वाली बाकी 71 वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Export of 90 major products from India to China increased, Commerce Ministry Data
india china flag - फोटो : social media

विस्तार

चीन को निर्यात की जाने वाली कुल 161 वस्तुओं में से करीब 90 प्रमुख उत्पादों का निर्यात पिछले साल बढ़ा है। इनमें दूरसंचार उपकरण, लौह अयस्क और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से चीन को निर्यात होने वाली कुल वस्तुओं में से इन 90 उत्पादों की हिस्सेदारी 67.7 फीसदी है। हालांकि, शेष 32.3 फीसदी हिस्सेदारी वाली बाकी 71 वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई है।
विज्ञापन


भारत का चीन को दूरसंचार उपकरणों का निर्यात 2023 में 46.45 फीसदी बढ़कर 24.75 करोड़ डॉलर पहुंच गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्यात 6.75 फीसदी बढ़कर 15.65 करोड़ डॉलर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार स्तरों पर 10 करोड़ डॉलर से अधिक वृद्धि

भारत का चीन को निर्यात चार कमोडिटी स्तरों में पिछले साल 10 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़ा है। ये कमोडिटी हैं...लौह अयस्क (216.8 फीसदी बढ़कर 3.33 अरब डॉलर), सूती धागा (542.6 फीसदी बढ़कर 61.11 करोड़ डॉलर), मसाले (19.4 फीसदी बढ़कर 13.22 करोड़ डॉलर) व प्रसंस्कृत खनिज (174.19 फीसदी बढ़कर 12.9 करोड़ डालर)।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed