फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ex-MP Land deal: Former IAF Squadron Leader convicted for amassing illicit assets

Land Deal: वायुसेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में दोषी, कोर्ट ने ये कहा

Mon, 25 Dec 2023 07:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 25 Dec 2023 07:02 PM IST
सार

Ex-MP Land deal: सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2010 के बीच एक्सिस बैंक में श्रीधर के तीन खातों में 11.9 करोड़ रुपये जमा किए गए। यह पैसा कथित तौर पर कांग्रेस के पूर्व सांसद बालाशोवरी वल्लभनेनी का था और इसे 12.5 करोड़ रुपये के भूमि सौदे के लिए खर्च किया जाना था।

विज्ञापन
Ex-MP Land deal: Former IAF Squadron Leader convicted for amassing illicit assets
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने वायुसेना के एक पूर्व स्क्वाड्रन लीडर को फंड्स के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया है। उनपर कथित तौर एक पूर्व कांग्रेस सांसद की लैंड डील में मदद करने का आरोप हैं। पूर्व स्क्वाड्रन लीडर पर आरोप है कि उन्होंने ऐसा कर 40.36 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे स्क्वाड्रन लीडर पोलू श्रीधर को अदालत ने कोई राहत नहीं दी और उन्हें ऐसी संपत्ति अर्जित करने का दोषी ठहराया जिसका संतोषजनक हिसाब नहीं दिया जा सका। उन्होंने बताया कि विशेष अदालत अगले साल दो जनवरी से सजा पर दलीलें सुनना शुरू करेगी।
विज्ञापन


सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2010 के बीच एक्सिस बैंक में उनके तीन खातों में 11.9 करोड़ रुपये जमा किए गए। यह पैसा कथित तौर पर कांग्रेस के पूर्व सांसद बालाशोवरी वल्लभनेनी का था और इसे 12.5 करोड़ रुपये के भूमि सौदे के लिए खर्च किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने 27 सितंबर, 2016 को श्रीधर, बालाशोवरी और बैंक मैनेजर मनीष सक्सेना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने छह साल बाद 24 नवंबर, 2022 को श्रीधर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया क्योंकि उसे वल्लभनेनी और सक्सेना के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में अवैध संपत्ति की मात्रा 11.9 करोड़ रुपये से घटाकर 40 लाख रुपये कर दी क्योंकि उसने पाया कि पूर्व सांसद ने श्रीधर के खातों का इस्तेमाल करते हुए अपने पैसे से जमीन खरीदी थी।


सुनवाई के दौरान श्रीधर ने दावा किया कि सीबीआई ने शेयर ट्रेडिंग, म्यूचुअल फंड और भूमि सौदों से अर्जित कमीशन से उनकी कमाई पर विचार नहीं किया। शेष न्यायाधीश अश्विनी कुमार ने कहा कि श्रीधर यह नहीं दिखा सके कि धन शेयर कारोबार या भूमि सौदों के माध्यम से अर्जित किया गया था, जैसा कि उन्होंने दावा किया था, साथ ही उन्होंने अपने कार्यालय या आयकर विभाग को बेहिसाब धन के बारे में सूचित नहीं किया था। न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे यह साबित करने में सक्षम था कि श्रीधर ने 40 लाख रुपये की बेहिसाब  कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed