फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   every train will have pink coaches in the middle, railway plans new initiatives for ladies security

प्रत्येक ट्रेन के बीच में लगेंगे 'पिंक कोच', महिलाओं को रेलवे देगा यह नई सुविधाएं

Sat, 05 May 2018 03:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
every train will have pink coaches in the middle, railway plans new initiatives for ladies security

अब देश की प्रत्येक मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेन में महिलाओं के लिए पिंक कोच बीचों-बीच लगेंगे। अभी तक इन ट्रेनों में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच ट्रेन के आखिरी में लगाए जाते थे। इन कोच का कलर गुलाबी किया जाएगा, ताकि इनको दूर से ही आसानी से पहचाना जा सके। 

विज्ञापन


सभी ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
रेलवे यह सुविधा देश की सभी उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों में देगा। रेल मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन में किनारे पर लगने वाले कोच अमूमन स्टेशन के अंधेरे हिस्से में रहते हैं और इस कारण सुरक्षा के पहलू से महिलाएं उनमें चढ़ने से झिझकती हैं। इस कारण इन कोच को बीच में लगाए जाने का निर्णय किया जा रहा है। इन कोच की खिड़कियों में अतिरिक्त व्यवस्था के तौर पर तार वाली जाली लगाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने तैयार की योजना
कमेटी में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इसने इस मुद्दे के बारे में एक नीतिगत फैसला भी किया है। उन्होंने बताया कि ब्योरे को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे के विभिन्न जोन से विचार मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी होगा महिला सुरक्षा का हिस्सा

every train will have pink coaches in the middle, railway plans new initiatives for ladies security

- विशेष महिला कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- इन कोच की टीटीई व रेलवे पुलिस का आधा स्टाफ महिलाओं को होगा
- ट्रेनों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट व चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे

महिला दैनिक यात्रियों से मांगे जाएंगे सुझाव
पश्चिमी रेलवे के नेटवर्क में दैनिक यात्री के तौर पर महिला कोच में सफर करने वाली महिलाएं जोन और उसकी सुविधाओं के बारे में अब रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed