फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   every month 2.35 crore people are using free wifi facility of indian railways

हर महीने 2.35 करोड़ लोग स्टेशन पर ले रहे मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ

Tue, 25 Jun 2019 09:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 25 Jun 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
every month 2.35 crore people are using free wifi facility of indian railways

रेलवे स्टेशनों पर मिल रही मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लोग जमकर फायदा उठा रहे हैं। दिल्ली और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में तो इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है। देशभर के कुल 1600 रेलवे स्टेशनों पर मिल रही सुविधा का औसतन दो करोड़ से अधिक लोग फायदा उठा रहे है। 

विज्ञापन

हावड़ा स्टेशन पर 4.9 लाख लोगों ने किया इस्तेमाल

पिछले महीने 2.35 करोड़ लोगों ने इस सुविधा का फायदा उठाया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर महीने 2.5 लाख लोग वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 1.95 लाख यात्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक महीने में 4.9 लाख लोगों ने वाई-फाई सुविधा का फायदा उठाया। हर महीने 8781.30 टेराबाइट डेटा का उपभोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन

34 एमबी डाटा का औसत इस्तेमाल

आधे घंटे में औसत उपभोक्ता 34 एमबी मुफ्त डाटा का इस्तेमाल कर रहे है। रेलटेल के प्रबंध निदेशक पुनीत चावला ने बताया कि डिजिटल इंडिया रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहा है। रेलटेल 1606 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दे रहा है। इस साल 4791 स्टेशनों को वाई-फाई हॉट स्पॉट से युक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर मरीज से लेकर बच्चे कर रहे हैं इस्तेमाल

चावला के मुताबिक, मुंबई रेलवे स्टेशन पर कैंसर से पीड़ित एक मरीज मनोरंजन करने के लिए प्रतिदिन रेलवे के मुफ्त वाई-फाई का प्रयोग करने पहुंचता है। इसी तरह केरल के एक स्टेशन पर एक मां अपने बेटे के साथ पहुंचती है और वाई-फाई का इस्तेमाल बच्चे को पढ़ाने के लिए करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed