फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Evergrand Crisis: If China s real estate company goes bankrupt, India will also have a deep impact

एवरग्रांड संकट: चीन की रियल एस्टेट कंपनी दिवालिया हुई तो भारत पर भी पड़ेगा गहरा असर

Thu, 23 Sep 2021 05:47 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 Sep 2021 05:47 AM IST
सार

एवरग्रांड पर 22 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इस पर छाये संकट की वजह से भारतीय मुद्रा भी डॉलर के मुकाबले 75 रुपये तक गिर सकती है। इसके साथ ही शेयर बाजार पर भी दबाव बढ़ेगा।

विज्ञापन
Evergrand Crisis: If China s real estate company goes bankrupt, India will also have a deep impact
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांड अपने भारी-भरकम कर्ज का भुगतान करने में लगातार नाकाम हो रही है। इसका असर न सिर्फ चीन के बाजारों पर होगा, बल्कि भारत सहित दुनियाभर की अर्थव्यवस्था दबाव में आ जाएगी। एवरग्रांड पर करीब 22 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जो दुनिया की किसी भी एक कंपनी पर कुल कर्ज की सबसे ज्यादा राशि मानी जा रही है।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के अर्थशास्त्री अभीक बरुआ का कहना है कि एवरग्रांड दिवालिया होती है, तो अमेरिका, भारत, यूरोप सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आ सकती है। डाॅलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 75 रुपये तक गिर जाएगी और लौह अयस्क सहित कई धातुओं के निर्यात पर भी असर होगा। भारत से हर साल बड़ी मात्रा में लौह अयस्क चीन निर्यात किया जाता है, जिसका इस्तेमाल रियल एस्टेट कंपनियां करती हैं। मामले का खुलासा होने के बाद पिछले सोमवार से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट जारी है।

विज्ञापन

इस हफ्ते चुकाना है 609 करोड़ ब्याज

एवरग्रांड को बृहस्पतिवार को बॉन्ड पर ब्याज के रूप में करीब 609 करोड़ रुपये चुकाने हैं, जबकि अगले सप्ताह 346 करोड़ का भुगतान करना है। कंपनी ने दावा किया है कि वह भुगतान में सक्षम है। हालांकि, इसके बाद भी प्रतिदिन औसतन 205 करोड़ का ब्याज भरना होगा। कंपनी को कुल कर्ज में 35 फीसदी हिस्सेदारी पर ब्याज चुकाना है। एवरग्रांड ने सालाना रिपोर्ट में खुद कहा है कि उसके पास महज 1,650 अरब रुपये की नकदी है।  

तीन दिन में धनकुबरों के 10 लाख करोड़ डूबे
एवरग्रांड में अमेरिका सहित दुनिया के कई धनकुबेरों ने पैसे लगाए हैं। तीन दिन की गिरावट से जेफ बेजोस, वॉरेन बफे और एलन मस्क सहित कई अरबपतियों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानकारों का कहना है कि यह कंपनी दिवालिया होती है, तो इससे जुड़ी लाखों छोटी इकाइयों पर संकट बढ़ेगा। इसका असर चीन सहित पूरी दुनिया पर होगा। दरअसल, 2,000 के दशक में चीन के बढ़ते रियल्टी बाजार में निवेशकों ने खूब पैसे लगाए थे।

सरकार के दखल से बढ़ी कंपनी की मुश्किल

एवरग्रांड ने 1990 के दशक में रियल एस्टेट कारोबार शुरू किया और जल्द ही कंपनी का विस्तार चीन के 280 शहरों तक पहुंच गया। कंपनी के पास 1,300 से ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट हैं। कंपनी ने बैंकों से जमकर कर्ज लिए, लेकिन चीन ने प्रॉपर्टी बाजार पर सख्ती शुरू की तो मुश्किलें बढ़ गईं। दरअसल, अधिकतर रियल्टी कंपनियां कुछ समय के लिए उधार लेती हैं और इसे री-फाइनेंस कराती हैं। फंसे कर्ज का मामला बढ़ता देख सरकार ने री-फाइनेंसिंग पर रोक लगा दी और कर्ज की सीमा तय कर दी। इससे उनकी कमाई घटी और डिफॉल्ट बढ़ने लगा।

भारत के लिए मौका भी
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा, अगर एवरग्रांड संकट नहीं सुलझता, तो भारत के लिए नए मौके खुलेंगे। इससे रियल एस्टेट के विदेशी निवेशक फिर भारत की ओर मुड़ सकते हैं। 

बाजारों में हड़कंप मचा सकती है एवरग्रांड
एवरग्रांड पर इतना कर्ज है कि दुनियाभर के बाजारों में हड़कंप मचा सकती है। यह 2008 के अमेरिकी कंपनी लेहमैन ब्रदर्स जैसे दिवालिया होकर वैश्विक मंदी का कारण बन सकती है। -उदय कोटक, एमडी, कोटक महिंद्रा बैंक

Evergrand Crisis: If China s real estate company goes bankrupt, India will also have a deep impact
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed