{"_id":"6944bede5e32cb0599091d3d","slug":"eu-approves-90-billion-euro-interest-free-loan-for-ukraine-boosting-military-and-economic-support-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"EU Ukraine Loan: यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज-मुक्त कर्ज, ईयू का फैसला; सैन्य और आर्थिक मदद को मिली मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
EU Ukraine Loan: यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज-मुक्त कर्ज, ईयू का फैसला; सैन्य और आर्थिक मदद को मिली मंजूरी
Fri, 19 Dec 2025 08:31 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 19 Dec 2025 08:31 AM IST
सार
ईयू नेताओं ने यूक्रेन के समर्थन में बड़ा फैसला लेते हुए 2026-27 के लिए 90 अरब यूरो का ब्याज-मुक्त कर्ज मंजूर किया है। इससे युद्ध के बीच यूक्रेन की सैन्य जरूरतों और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ईयू नेताओं ने यूक्रेन के समर्थन में बड़ा फैसला लेते हुए 2026-27 के लिए 90 अरब यूरो का ब्याज-मुक्त कर्ज मंजूर किया है। इससे युद्ध के बीच यूक्रेन की सैन्य जरूरतों और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए बड़ा और अहम फैसला लिया है। यूरोपीय संघ के नेताओं ने 2026-27 के लिए यूक्रेन को 90 अरब यूरो (करीब 106 अरब डॉलर) का ब्याज-मुक्त कर्ज देने पर सहमति जता दी है। इस राशि का इस्तेमाल यूक्रेन अपनी सैन्य जरूरतों और आर्थिक स्थिरता के लिए करेगा।
विज्ञापन
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा हमारे बीच सहमति बन गई है। 2026-27 के लिए यूक्रेन को 90 अरब यूरो की सहायता मंजूर कर ली गई है। हमने वादा किया था और उसे निभाया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस रकम की व्यवस्था किस तरह की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- ट्रंप के 28 सूत्री प्रस्ताव पर सहमति से बदल जाएगा यूक्रेन का भूगोल, बिहार के बराबर जमीन खोने का खतरा
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस फैसले से पहले ईयू नेताओं ने गुरुवार रात तक लंबी चर्चा की। खासतौर पर बेल्जियम को आश्वस्त किया गया कि यदि वह यूक्रेन को दिए जाने वाले इस कर्ज का समर्थन करता है, तो उसे रूस की संभावित जवाबी कार्रवाई से बचाने के लिए आवश्यक गारंटी दी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कर्ज यूक्रेन के लिए आने वाले दो वर्षों में बड़ी राहत साबित होगा।
रूस के साथ जारी युद्ध के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव है और बुनियादी ढांचे को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में ईयू की यह आर्थिक मदद यूक्रेन को न सिर्फ सैन्य मोर्चे पर, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी संभलने में मदद करेगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन