फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Equity-date mix can yield good returns know mathematics of investment and earning

निवेश मंत्रा: इक्विटी-डेट के मिश्रण से मिल सकता है अच्छा रिटर्न; जानें निवेश और कमाई का गणित

Mon, 18 Dec 2023 04:47 AM IST
अजीत सिंह Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 04:47 AM IST
सार

इस समय शेयर बाजार की तेजी के साथ डेट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। खासकर म्यूचुअल फंड की डेट स्कीम भी ठीक-ठाक रिटर्न दे रही हैं। अगर आप डेट और इक्विटी का मेलजोल रखते हैं तो बेहतर मुनाफा मिल सकता है। इसमें निवेश और रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
Equity-date mix can yield good returns know mathematics of investment and earning
निवेश- सुरक्षित रिटर्न। - फोटो : istock

विस्तार

अगर कोई निवेशक आक्रामक हाइब्रिड फंड में निवेश करना चाहता है तो इसके प्रदर्शन के लिहाज से इसकी स्थिरता को देखते हुए इसमें पैसा लगाने पर विचार कर सकता है। इसमें विदेशी इक्विटी में भी निवेश की सुविधा होती है। यह स्कीम सरकार, अर्ध-सरकारी एजेंसियों और अच्छी तरह से रिसर्च किए गए कॉरपोरेट प्रतिभूतियों की ओर से जारी फिक्स्ड इनकम में भी निवेश करता है। फंड चतुराई पूर्वक एए और उससे ऊपर की क्रेडिट रेटिंग वाली लंबी अवधि की फिक्स्ड इनकम प्रतिभूतियों में निवेश करता है। हैं।  

विज्ञापन


इक्विटी में 80 फीसदी तक का निवेश
यह फंड ज्यादातर निवेश इक्विटी में करता है। उदाहरण के तौर पर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 26,272 करोड़ रुपये है। इक्विटी निवेश 65-80 फीसदी के बीच होता है, जबकि डेट में 20-35 फीसदी के बीच। एक साल में इस फंड ने न सिर्फ बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है, बल्कि अपनी श्रेणी के प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे निकल गया है। यह लगभग सभी समय-सीमा के दौरान अपनी कैटेगरी में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड के रूप में उभरा है।
विज्ञापन


सालाना 15.06% दर से चक्रवृद्धि रिटर्न  
अगर फंड की 24 साल की यात्रा पर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलेगा कि इसकी स्थापना के समय (03 नवंबर, 1999) एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश अब 29.33 लाख रुपये हो गया है। यानी 15.06 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से रिटर्न। निफ्टी 50 टीआरआई (अतिरिक्त बेंचमार्क) ने 13.48 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है और एक लाख रुपये 21.03 लाख रुपये बना है। एसआईपी से 10,000 रुपये का मासिक निवेश अब 2.8 करोड़ हो गया है जबकि निवेश की रकम सिर्फ 28.9 लाख रुपये रही है। यानी 16.12 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्ज, मिड और स्मॉलकैप पर रहता है फोकस
ऐसे फंड लार्ज, मिड और स्मॉलकैप में निवेश करते हैं। 30 नवंबर, 2023 तक लार्ज, मिड व स्मॉलकैप शेयरों में निवेश क्रमशः 90 फीसदी, 5 फीसदी और 5 फीसदी है। स्टॉक चयन के लिए फंड टॉप-डाउन व बॉटम-अप अप्रोच का उपयोग करता है। निवेश में क्षेत्र को ज्यादा महत्व नहीं देता है। यह फंड ऊर्जा, दूरसंचार, वाहन और तेल-गैस पर ज्यादा भरोसा नहीं करता है।


निवेश सलाहकार अर्चना पांडे बताती हैं कि इक्विटी और डेट फंड उन निवेशकों के लिए है, जो आक्रामक तरीके से निवेश करना चाहते हैं। साथ ही, अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं। बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निवेश का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed