{"_id":"61ade91dfc26db418a0e97c3","slug":"epfo-credits-8-50-interest-in-22-55-crore-account-holders-for-financial-year-21-know-the-checking-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO News: ईपीएफओ ने 22 करोड़ से ज्यादा खातों में जमा किया ब्याज, ऐसे जानें आपके खाते में आया या नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
EPFO News: ईपीएफओ ने 22 करोड़ से ज्यादा खातों में जमा किया ब्याज, ऐसे जानें आपके खाते में आया या नहीं
Mon, 06 Dec 2021 04:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Dec 2021 04:12 PM IST
सार
EPFO Credits interest in 22.55 Crore Account: ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा की है। ईपीएफओ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा की है। ईपीएफओ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है। ईपीएफओ ने एक ट्वीट में कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 फीसदी की दर से ब्याज के साथ जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
मैसेज या मिस्ड कॉल से चेक करें बैलेंस
अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए ईपीएफओ सदस्य को EPFOHO UAN ENG टाइप करके 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। इसे अलावा खाताधारक 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। ऐसा करते ही आपको पीएफ खाते की शेष राशि के विवरण के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगी। ईपीएफओ वेबसाइट के माध्यम से भी पीएफ बैलेंस पता किया जा सकता है। या फिर आप आप अपने यूएएन और ओटीपी के साथ लॉग इन करने के बाद उमंग ऐप पर जानकारी पा सकते हैं।
विज्ञापन