फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Employment rate among women reached 40% in 7 years; Increase in female workforce participation rate in country

Women Workforce: सात साल में 40% पहुंची महिलाओं में रोजगार दर; देश में महिला कार्यबल भागीदारी दर में वृद्धि

Tue, 26 Aug 2025 01:33 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 26 Aug 2025 01:33 AM IST
सार

भारत में महिला कार्यबल भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। बेरोजगारी दर में बदलाव ग्रामीण भारत में और भी महत्वपूर्ण है। यहां महिला रोजगार में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में शहरी क्षेत्रों में रोजगार 43 फीसदी बढ़ा है। महिला स्नातकों की रोजगार क्षमता भी 2013 के 42 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 47.53 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
Employment rate among women reached 40% in 7 years; Increase in female workforce participation rate in country
महिला कार्यबल भागीदारी। - फोटो : freepic

विस्तार

देश में महिलाओं की रोजगार दर सात वर्षों में लगभग दोगुनी होकर 2023-24 में 40.3 फीसदी हो गई है। 2017-18 में यह 22 फीसदी थी। श्रम मंत्रालय ने कहा, इसी अवधि में बेरोजगारी दर 5.6 से घटकर 3.2 फीसदी हो गई। 2047 तक विकसित भारत का विजन प्राप्त करने के लिए प्रमुख स्तंभों में से एक देश में 70 प्रतिशत महिला कार्यबल भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा, भारत में महिला कार्यबल भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। बेरोजगारी दर में बदलाव ग्रामीण भारत में और भी महत्वपूर्ण है। यहां महिला रोजगार में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में शहरी क्षेत्रों में रोजगार 43 फीसदी बढ़ा है। महिला स्नातकों की रोजगार क्षमता भी 2013 के 42 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 47.53 प्रतिशत हो गई है। स्नातकोत्तर शिक्षा और उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त महिलाओं में रोजगार दर 2017-18 के 34.5 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 40 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


पिछले सात वर्षों में 1.56 करोड़ महिलाएं औपचारिक कार्यबल में शामिल हुई हैं। अगस्त तक ई-श्रम ने 16.69 करोड़ से अधिक महिला असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण दर्ज किया है। इससे उन्हें सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं तक पहुंच प्राप्त हुई है। सरकार के प्रयास महिला उद्यमियों के विकास में योगदान दे रहे हैं। 15 मंत्रालयों की 70 केंद्रीय योजनाएं और 400 से अधिक राज्य स्तरीय योजनाएं महिला उद्यमिता को समर्थन देने पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed