फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Emphasis on increasing the share of railways in automobile transportation, Vaishnav said wagon design is a big

Transportation: ऑटोमोबाइल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर, वैष्णव बोले वैगन की डिजाइन बड़ी चुनौती

Tue, 24 Mar 2026 02:06 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Tue, 24 Mar 2026 02:06 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ऑटोमोबाइल ढुलाई बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए, जैसे यात्री कोचों को NMG वैगनों में बदलना। फिर भी रेलवे की हिस्सेदारी करीब 25% ही है, क्योंकि मौजूदा ऑटोमोबाइल कैरियर वैगनों का डिजाइन उद्योग की जरूरतों के मुताबिक नहीं है।

विज्ञापन
Emphasis on increasing the share of railways in automobile transportation, Vaishnav said wagon design is a big
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रेलवे सुधारों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑटोमोबाइल परिवहन को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद रेलवे की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम बनी हुई है।

विज्ञापन


वैष्णव ने बताया कि ऑटोमोबाइल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए यात्री कोचों को एनएमजी (न्यू मॉडिफाइड गुड्स) वैगनों में बदला गया और कई नई पहलें भी शुरू की गईं। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद जब उद्योग से फीडबैक लिया गया तो सामने आया कि रेलवे की हिस्सेदारी अब भी करीब 25 प्रतिशत के आसपास ही है।

विज्ञापन

ऑटोमोबाइल कैरियर वैगनों के डिजाइन से जुड़ी समस्या

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत ने एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया है, जो ऑटोमोबाइल कैरियर वैगनों के डिजाइन से जुड़ी है। मंत्री के मुताबिक, मौजूदा डिजाइन उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पूरी तरह उपयुक्त नहीं है, जिससे रेलवे के जरिए वाहन परिवहन में बाधाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed