फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Emphasis on bringing fiscal deficit to 4.5 percent

Budget: राजकोषीय घाटा 4.5 फीसदी लाने पर जोर, बजट में 2024-25 का लक्ष्य 4.9 प्रतिशत

Wed, 24 Jul 2024 06:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Jul 2024 06:55 AM IST
सार

सरकार का अब राजकोषीय घाटा 4.5 फीसदी लाने पर जोर है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य घटाकर 4.9 प्रतिशत रखा है।

विज्ञापन
Emphasis on bringing fiscal deficit to 4.5 percent
केंद्रीय बजट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

राजस्व संग्रह में सुधार से खुश मोदी सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य घटाकर 4.9 प्रतिशत रखा है। फरवरी के अंतरिम बजट में इसके 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले वर्ष घाटे को 4.5 प्रतिशत से नीचे लाना है। सरकार इस राह पर बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त वर्ष 2026-27 के बाद हमारा प्रयास प्रत्येक वर्ष राजकोषीय घाटे को इस स्तर पर बनाए रखना होगा कि केंद्र सरकार का ऋण सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में कम होता रहे।
विज्ञापन


 सरकार ने राजकोषीय घाटे (राजस्व प्राप्ति तथा व्यय के बीच का अंतर) को पूरा करने के लिए अपने कुल बाजार कर्ज लक्ष्य में भी करीब 12,000 करोड़ रुपये की कटौती की है। राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के लिए पहले अनुमानित 16.85 लाख करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 16.14 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजन दस्तावेज से वित्तीय क्षेत्र को दिशा
अर्थव्यवस्था की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार आकार, क्षमता और कौशल बढ़ाने के लिहाज से वित्तीय क्षेत्र विजन और कार्यनीति दस्तावेज लाएगी। इसमें अगले पांच वर्ष के लिए कार्यसूची निर्धारित की जाएगी। इसके तहत सरकार विनियामकों, वित्तीय संस्थाओं व बाजार भागीदारों के काम को मार्गदर्शन देगी। वहीं, श्रमिकों के लिए भी कई सेवाओं की सुविधा देगी।


वनस्टॉप समाधान की सुविधा मिलेगी
ई-श्रम पोर्टल को अन्य पोर्टलों के साथ इंटीग्रेट करने से वन-स्टॉप समाधान की सुविधा मिलेगी। तेजी से बदलते श्रम बाजार में कुशल श्रमिक मुहैया कराने के उद्देश्य से खुली संरचना वाले डाटाबेस के जरिये रोजगार आकांक्षियों को संभावित नियोक्ताओं और कौशल प्रदाताओं एकसाथ जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed