{"_id":"6a124ce6932a3e6e7205c0f3","slug":"elon-musks-biggest-bet-spacex-s-ipo-could-create-the-world-s-first-trillionaire-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpaceX IPO: एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव, स्पेसएक्स का आईपीओ बना सकता है दुनिया का पहला खरबपति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SpaceX IPO: एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव, स्पेसएक्स का आईपीओ बना सकता है दुनिया का पहला खरबपति
Sun, 24 May 2026 06:27 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 24 May 2026 06:27 AM IST
सार
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी की वैल्यू 2 खरब डॉलर तक पहुंच सकती है। स्पेसएक्स आईपीओ के जरिए 75 अरब डॉलर जुटाना चाहती है। अगर यह लक्ष्य पूरा हुआ तो एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। कंपनी को स्टारलिंक इंटरनेट कारोबार से बड़ी कमाई हो रही है और निवेशकों की नजर इस आईपीओ पर टिकी है।
विज्ञापन
दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं मस्क
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेक दिग्गज एलन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क की अंतरिक्ष एवं सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।
24 वर्षों से शेयर बाजार से पूरी तरह दूर रही स्पेसएक्स ने नास्देक, नास्तेक टैक्सस पर एसपीसीएक्स टिकर के साथ लिस्टिंग का आवेदन किया है। कंपनी ने अमेरिकी नियामक (एसईसी) के पास आईपीओ के लिए आधिकारिक तौर पर दस्तावेज जमा कराए। हालांकि आईपीओ के बाद भी स्पेसएक्स पर मस्क का नियंत्रण पूरी तरह बना रहेगा। 1.75 खरब डॉलर से 2 खरब डॉलर के साथ, स्पेसएक्स का आईपीओ मूल्यांकन भारत के पूरे शेयर बाजार से भी बड़ा है। दस्तावेज के अनुसार, कंपनी को स्टारलिंक इंटरनेट से बंपर कमाई हो रही है। एजेंसी
सफलता पर शीर्ष दस कंपनियों में होगी शामिल
अगर कंपनी आईपीओ से 75 अरब डॉलर का फंड जुटाने में कामयाब हो जाती है तो यह सऊदी अरामको के 2019 वाले 29.4 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड से करीब तीन गुना अधिक होगा। उससे पहले, 2014 में चीनी कंपनी अलीबाबा ने अमेरिकी शेयर बाजार से 22 अरब डॉलर जुटाए थे, जो उस समय का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। स्पेसएक्स विश्व की शीर्ष-10 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दुनिया में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: भारत में फिर भी सबसे कम बढ़े दाम, सरकार ने किया राहत का दावा
मूल्यांकन काफी ज्यादा माना जा रहा
सैकड़ों पेज के दस्तावेज के अनुसार, स्पेसएक्स की नए निवेशकों से करीब 75 अरब डॉलर जुटाने योजना है। यदि ऐसा होता है तो कंपनी की कुल वैल्यू बढ़कर 1.75 खरब डॉलर से 2 खरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। हालांकि यह वैल्यू कई विशेषज्ञों को काफी अधिक लग रही है। कंपनी ने 2025 में करीब 18.7 अरब डॉलर राजस्व दर्ज किया था। एपल और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां भी राजस्व के मुकाबले कम मल्टीपल पर कारोबार करती हैं। इसी वजह से वॉल स्ट्रीट में स्पेसएक्स को लेकर गेम चेंजर और अधिक मूल्यांकन दोनों तरह की राय दिख रही है।
ऐसे बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति
स्पेसएक्स में मस्क की हिस्सेदारी करीब 42 फीसदी है। अगर कंपनी की वैल्यू 1.75 या 2 खरब डॉलर के तय लक्ष्य तक पहुंच जाती है, तो सिर्फ उनका यह शेयर ही करीब 735 अरब डॉलर का हो जाएगा। टेस्ला, एक्सएआई और उनके बाकी कारोबार की संपत्ति को भी जोड़ दें तो इस आईपीओ के बाद मस्क की कुल नेटवर्थ 1 खरब डॉलर को पार कर जाएगी। इस तरह वह इतिहास के पहले खरबपति बन जाएंगे।