फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   elon musk says spacex owns bitcoin Tesla may resume accepting Bitcoin for purchases

Bitcoin: मस्क के बयान से क्रिप्टो बाजार में हलचल, कहा- टेस्ला दोबारा स्वीकार कर सकती है बिटक्वाइन में पेमेंट

Thu, 22 Jul 2021 03:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 22 Jul 2021 03:55 PM IST
सार

एलन मस्क ने भविष्य में उनकी कंपनी बिटक्वाइन से कार खरीदने की इजाजत दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास कुछ बिटक्वाइन, डॉजक्वाइन और इथेरियम हैं।
 

विज्ञापन
elon musk says spacex owns bitcoin Tesla may resume   accepting Bitcoin for purchases
Elon Musk - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

एक बार फिर से अमेरिका की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क के एक बयान से क्रिप्टोकरेंसी में उछाल आया है। उन्होंने डॉजक्वाइन से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन तक में काफी दिलचस्पी दिखाई है। एलन मस्क ने कहा है कि टेस्ला जल्द बिटक्वाइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करना शुरू कर सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास कुछ बिटक्वाइन, डॉजक्वाइन और इथेरियम हैं।

विज्ञापन


मस्क ने क्रिप्टो काउंसिल ऑफ इनोवेशन द्वारा आयोजित 'बी वर्ल्ड' कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। भविष्य में उनकी कंपनी बिटक्वाइन से कार खरीदने की इजाजत दे सकती है। उन्होंने कहा कि जब बिटक्वाइन माइनिंग में रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग होगा, तब ऐसा संभव होगा। अगर बिटक्वाइन की माइनिंग करने वाले लोग स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग करते हैं तो टेस्ला बिटक्वाइन से कार की खरीदारी की इजाजत दे सकती है। 
विज्ञापन


बिटक्वाइन, डॉजक्वाइन और इथेरियम को लगे पंख
इसके बाद से ही बिटक्वाइन की कीमत को पंख लग गए। बुधवार को कारोबार के दौरान बिटक्वाइन 32,820 डॉलर तक पहुंच गया। coinmarketcap.com के अनुसार, आज दोपहर 3.20 पर बिटक्वाइन 3.25 फीसदी उछलकर 31897.55 डॉलर पर था, इथेरियम 5.45 फीसदी उछलकर 1979.75 डॉलर पर और डॉजक्वाइन 3.68 फीसदी उछलकर 0.1891 डॉलर पर। वहीं वैश्विक क्रिप्चो बाजार पूंजीकरण 3.40 फीसदी उछलकर 1.30 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल मुद्रा पर जैक डॉर्सी और कैथी वुड का बयान
ट्विटर इंक और स्क्वायर इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डॉर्सी और आर्क इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के प्रमुख कैथी वुड ने भी डिजिटल मुद्रा के बारे में बात की। डॉर्सी ने कहा कि बिटक्वाइन ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित कर रहा है। वुड ने कहा कि 'मुझे विश्वास है कि बिटक्वाइन अधिक पर्यावरण के अनुकूल होगा।'


मस्क ने तीन महीने के भीतर बदला था अपना फैसला
मालूम हो कि कुछ महीने पहले मस्क ने कहा था कि टेस्ला कंपनी बिटक्वाइन में भी भुगतान लेगी, जिसके बाद बिटक्वाइन की कीमत में जोरदार उछाल आया। लेकिन तीन महीने के भीतर ही एलन मस्क ने अपना फैसला बदलते हुए कहा था कि टेस्ला कंपनी क्रिप्टो में भुगतान नहीं लेगी। उन्होंने जलवायु चिंताओं के कारण बिटक्वाइन लेने से इनकार किया था। इस घोषणा के बाद क्रिप्टोकरेंसी धड़ाम हुई थी। मस्क ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी का आइडिया बहुत ही शानदार है और इसका भविष्य भी काफी उज्जवल है, लेकिन इसका हमारे पर्यावरण पर बहुत ही बुरा असर हो रहा है। उन्होंने कहा था कि टेस्ला अब बिटक्वाइन में कार नहीं बेचेगी। लेकिन अब उन्होंने दोबारा कहा कि टेस्ला बिटक्वाइन से कार की खरीदारी की इजाजत दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed