फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk said on tesla entry in india won't make car if service sale not allowed news in hindi

Elon Musk: टेस्ला की भारत में एंट्री पर मस्क ने तोड़ी चुप्पी, प्लांट लगाने के सवाल पर कह दी ये बड़ी बात

Sat, 28 May 2022 10:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 28 May 2022 10:31 AM IST
सार

ट्विटर पर एक यूजर के द्वारा टेस्ला के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा है कि टेस्ला ऐसी किसी भी लोकेशन पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापति नहीं करेगी, जहां पर हमें पहले ही कार बेचने और सर्विस मुहैया कराने की इजाजत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
Elon Musk said on tesla entry in india won't make car if service sale not allowed news in hindi
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला कंपनी - फोटो : self

विस्तार

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी हैं। अब कंपनी के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने देश में प्लांट लगाने में हो रही देरी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मस्क ने बताया कि आखिर भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकन उनकी क्या तैयारी है और उन्होंने अपने कदम पीछे क्यों खींचे हैं। 

विज्ञापन


जैसा कि मालूम है कि एलन मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके ट्वीट लगातार सुर्खियों में रहते हैं। अब ट्विटर पर एक यूजर के द्वारा टेस्ला के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा है कि टेस्ला ऐसी किसी भी लोकेशन पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापति नहीं करेगी, जहां पर हमें पहले ही कार बेचने और सर्विस मुहैया कराने की इजाजत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार एलन मस्क को भारत में टेस्ला के प्लांट लगाने का न्यौता दे रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाती है, तो कोई सरकार को समस्या नहीं है, लेकिन उसे चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए। जबकि मस्क देश में पहले कारों की बिक्री और बाद में प्लांट लगाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने टेस्ला सीईओ को आमंत्रित करते हुए कहा था कि भारत में ई-वाहन क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि हुई है, ऐसे में एलन मस्क को मेरा सुझाव है, भारत में उन्हें एक अच्छा बाजार मिल सकेगा। उन्होंने कहा था कि चीन में उपलब्ध सभी गुणवत्ता वाले विक्रेता और ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स भारत के पास भी हैं। मस्क के लिए भारत में इसे बनाना और भारत में बेचना आसान हो सकता है।

एलन मस्क पहले भी ट्विटर के जरिए भारत में इलेक्ट्रिक कार टेस्ला की एंट्री में देरी को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। अरबपति कारोबारी ने बीते दिनों भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी समेत अन्य परेशानियों का सामना करने की बात कही थी। 16 जनवरी को किए गए ट्वीट में उन्होंने भारत में अपनी कार लॉन्च न कर पाने की वजह बताते हुए कहा था कि कंपनी फिलहाल भारत सरकार के साथ काफी चुनौतियों पर काम कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह सरकार से विभिन्न मुद्दे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि भारत में 40 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये से ऊपर) से ज्यादा कीमत के आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी टैक्स लगाया जाता है, जबकि इससे कम कीमत के वाहनों पर 60 फीसदी टैक्स लगाए जाने का प्रावधान है। मस्क इस लिहाज से मस्क की कंपनी अगर भारत में कारों को उतारती भी है, तो इनकी कीमतें काफी ज्यादा होंगी और भारत के लिहाज से इनकी बिक्री भी काफी कम हो रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed