{"_id":"628b243eb9be7729790483b0","slug":"elon-musk-posts-tesla-job-ad-on-twitter-receives-hilarious-responses-from-users-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk Offer: एलन मस्क ने ट्विटर पर डाला नौकरी का विज्ञापन, यूजर्स ने इस तरह दीं चौंका देने वाली प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk Offer: एलन मस्क ने ट्विटर पर डाला नौकरी का विज्ञापन, यूजर्स ने इस तरह दीं चौंका देने वाली प्रतिक्रियाएं
Mon, 23 May 2022 11:36 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 May 2022 11:36 AM IST
सार
Elon Musk Posts Tesla Job Ad On Twitter: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का सौदा करने के बाद से आए दिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी कोकाकोला कंपनी खरीदने की बात हो, तो कभी ट्विटर डील होल्ड करने को लेकर किया गया ट्वीट। अब उनका नया ट्वीट चर्चा में है इसमें उन्होंने टेस्ला में नौकरी का एक ऑफर दिया है।
विज्ञापन
एलन मस्क।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ट्विटर डील के बाद से लगभग हर दिन सुर्खियों में हैं। चर्चाओं में रहने की सबसे बड़ी वजह उनके ट्वीट हैं। ट्विटर डील को होल्ड करने की चर्चाओं पर अभी विराम भी नहीं लगा और अब उन्होंने एक नया ट्वीट किया है, जिसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क ने ट्वीट में यह कहा
दरअसल, अपने ट्वीट में उन्होंने एक नौकरी के लिए विज्ञापन का पोस्ट किया है। नौकरी का ये ऑफर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के लिए दिया गया है। अपने ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा कि उनकी कार कंपनी टेस्ला एक हार्डकोर मुकदमेबाजी विभाग बनाने की योजना पर काम कर रही है। जो उनके किसी भी मुकदमे को शुरू करने से लेकर निष्पादित करने तक का काम करेगी। उन्होंने लिखा कि इस विभाग की टीम सीधे मुझे रिपोर्ट करेगी। इस ट्वीट में आगे लिखा गया कि कृपया मुझे तीन से पांच बिंद़ओं में अपनी असाधारण क्षमता के प्रमाण के बारे में बताएं।
विज्ञापन
यूजर्स ने इस तरह किया ट्रोल
मस्क के इस ट्वीट पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई यूजर्स तो उनके इस ट्वीट को लेकर उन्हें ट्रोल करते नजर आए। उनके किए गए ट्वीट पर एक यूजर ने उसने 2017 में एक बार 69 बियर पी ली थीं, जिसके बाद से उसे कानून का ज्ञान है। किसी ने कहा कि वह बिजनेस स्कूल गया और गंजा हो गया। यूजर्स तीन बुलेट प्वाइंट में इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं। यहां बता दें कि अरबपति कारोबारी के खिलाफ बीते दिनों यौन उत्पीड़न के आरोप की खबरें फिलहाल भी सुर्खियां बनी हुई हैं। हालांकि, मस्क ने इन आरोपों को पूरी तरह से असत्य बताया है।
विज्ञापन