फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk has indicated that he may buy American media network MSNBC

Elon Musk: क्या ट्विटर की तरह इस अमेरिकी मीडिया समूह को भी खरीदेंगे एलन मस्क? लगाई जा रहीं इस बात की अटकलें

Sat, 23 Nov 2024 10:34 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 23 Nov 2024 10:34 AM IST
सार

जूनियर ट्रंप की पोस्ट पर जवाब देने के बाद एलन मस्क का एक पुराना स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा है। दरअसल, एलन मस्क ने 2017 में ट्विटर खरीदने से पहले इसी तरह कीमत पूछी थी। जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Elon Musk has indicated that he may buy American media network MSNBC
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने संकेत दिया है कि वे अमेरिकी मीडिया नेटवर्क एमएसएनबीसी को खरीद सकते हैं। इस बात की अटकलें तब लगनी शुरू हुईं जब डोनाल्ड ट्रंप  जूनियर ने मजाक-मजाक में ट्रंप को इसका आइडिया दे दिया। 

विज्ञापन

 
कहां से शुरू हुई ये अटकलें
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने एक्स पर जो रोगन नाम के अकाउंट से की गई एक पोस्ट का हवाला देते हुए, जिसमें दावा किया गया था कि MSNBC की मूल कंपनी कॉमकास्ट केबल चैनल को बेचने जा रही है, लिखा कि एलन मस्क मेरे पास अब तक का सबसे मजेदार आईडिया है। टैग करके की गई इस पोस्ट पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने जवाब भी दिया। मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को जवाब देते हुए पूछा कि इसकी कीमत कितनी है। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर मस्क को जवाब दिया कि मेरा मतलब है कि यह बहुत ज्यादा नहीं हो सकता। रेटिंग्स देखें। मस्क के इस जवाब के बाद से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि मस्क MSNBC को खरीद सकते हैं और इसका नाम बदलकर MXNBC कर सकते हैं।
विज्ञापन


मस्क की पोस्ट का पुराना स्क्रीनशॉट वायरल
जूनियर ट्रंप की पोस्ट पर जवाब देने के बाद एलन मस्क का एक पुराना स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा है। दरअसल, एलन मस्क ने 2017 में ट्विटर खरीदने से पहले इसी तरह कीमत पूछी थी। जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed