फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk Becomes First Person Ever To Lose $200 Billion

Elon Musk Wealth: 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बने मस्क, जानें क्या है कारण?

Sat, 31 Dec 2022 09:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 31 Dec 2022 09:38 PM IST
सार

Elon Musk Wealth: एलन मस्क जनवरी 2021 में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स बने थे। उनसे कुछ महीने महीने अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस यह तमगा हासिल कर चुके थे। टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर 51 साल के एलन मस्क अब 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं। 

विज्ञापन
Elon Musk Becomes First Person Ever To Lose $200 Billion
Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिनों पहले तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे एलन मस्क के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। ऐसा अक्तूबर 2022 में ट्विटर अधिग्रहण के बाद मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण हुआ है। 

विज्ञापन

एलन मस्क जनवरी 2021 में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स बने थे। उनसे कुछ महीने महीने अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस यह तमगा हासिल कर चुके थे। टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर 51 साल के एलन मस्क अब 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक हाल के हफ्तों में टेस्ला के शेयरों में कमजोरी, खासकर बीते मंगलवार को इसमें आई 11 प्रतिशत की गिरावट के कारण मस्क की संपत्ति अब 137 बिलियन डॉलर (करीब 11.33 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। बता दें कि 4 नवंबर 2021 को मस्क की संपत्ति बढ़र 340 बिलियन डॉलर हो गई थी। ऐसे में तब से लेकर अब तक मस्क की संपत्ति में 200 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वे अब भी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। इसी महीने फ्रेंच कारोबारी और लग्जरी गुड्स ब्रांड लुई विटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट मस्क से आगे निकलते हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।


# 2022 में 65% से अधिक टूटे टेस्ला के शेयर
एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण के लिए पिछले कुछ महीनों में टेस्ला के शेयरों की जमकर बिकवाली की है। मस्क ने दिसंबर महीने में सिर्फ तीन दिनों में ही टेस्ला के लगभग 22 मिलियन (2.2 करोड़) शेयर बेचे, जिनकी कीमत करीब 3.6 बिलियन डॉलर, यानी 29.81 हजार करोड़ रुपए है। टेस्ला के शेयरों इस वर्ष 65% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। 2022 की शुरुआत में टेस्ला के शेयर 400 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बिक रहे थे जो अब 123.18 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed