{"_id":"6463426aa12d8c5021086186","slug":"elon-musk-advisory-on-tesla-joining-approval-before-annual-meeting-shareholders-news-and-updates-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: एलन मस्क का टेस्ला के अधिकारियों को निर्देश- 'बिना मेरी इजाजत के कोई भर्ती नहीं होगी'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: एलन मस्क का टेस्ला के अधिकारियों को निर्देश- 'बिना मेरी इजाजत के कोई भर्ती नहीं होगी'
Tue, 16 May 2023 02:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 16 May 2023 02:14 PM IST
सार
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मस्क ने कहा है कि जब तक भर्ती अधिकारियों को उनकी ओर से मंजूरी का ईमेल न मिल जाए, तब तक कोई टेस्ला जॉइन नहीं कर सकता। यहां तक कि कोई कॉन्ट्रैक्टर भी नहीं।
विज्ञापन
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला कंपनी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि कंपनी में अब उनकी निजी मंजूरी के बिना किसी की भी भर्ती नहीं होगी। अधिकारियों को भेजे गए एक ईमेल में मस्क ने निर्देश दिए हैं कि जिन भी लोगों को भर्ती किया जाना है, उनके नामों की लिस्ट हर हफ्ते उन्हें भेजी जाए। इतना ही नहीं अधिकारियों को भर्ती के लिए सावधानी से सोचने की भी हिदायत दी गई है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मस्क ने कहा है कि जब तक भर्ती अधिकारियों को उनकी ओर से मंजूरी का ईमेल न मिल जाए, तब तक कोई टेस्ला जॉइन नहीं कर सकता। यहां तक कि कोई कॉन्ट्रैक्टर भी नहीं।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही कंपनी ने अपना सबसे कम तिमाही मुनाफा दिखाया था। यह बाजार के अनुमान से भी कम रहा, क्योंकि टेस्ला लगातार मांग बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन जैसे देशों में अपनी कारों की कीमतों में कटौती कर रही है।
विज्ञापन
मस्क ने पिछले हफ्ते ही एलान किया था कि वह ट्विटर का सीईओ पद छोड़ रहे हैं। मस्क ने इस पर के लिए एनबीसी यूनिवर्सल की एडवर्टाइजिंग प्रमुख लिंडा यैकैरिनो को नियुक्त किया था और कहा था कि इससे उन्हें टेस्ला पर ध्यान देने का ज्यादा समय मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके बाद मस्क जल्द ही टेक्सास के ऑस्टिन में स्थित टेस्ला के हेडक्वार्टर में शेयरधारकों से बात कर सकते हैं।