फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Electric vehicle sales increased by 55 percent, but e-cars declined by 7.76 percent

फाडा के आंकड़े: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी, लेकिन ई-कारों में 7.76% की गिरावट

Wed, 09 Oct 2024 04:01 AM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 04:01 AM IST
सार

Electric vehicle: सितंबर में देशभर में कुल 5,874 ई-कारें बिकीं। यह आंकड़ा सितंबर, 2023 में बिकीं 6,368 ई-कारों की तुलना में 7.76 फीसदी और अगस्त, 2024 की 6,338 इकाइयों के मुकाबले 7.32 फीसदी कम है।

विज्ञापन
Electric vehicle sales increased by 55 percent, but e-cars declined by 7.76 percent
इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री वाहनों में 19 फीसदी की बड़ी गिरावट के बीच इलेक्ट्रिक कारों (ई-कार) की खुदरा बिक्री भी सितंबर, 2024 में मासिक और सालाना आधार पर घटी है। हालांकि, अन्य श्रेणी के वाहनों की बिक्री में करीब 55 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के मुताबिक, सितंबर में देशभर में कुल 5,874 ई-कारें बिकीं। यह आंकड़ा सितंबर, 2023 में बिकीं 6,368 ई-कारों की तुलना में 7.76 फीसदी और अगस्त, 2024 की 6,338 इकाइयों के मुकाबले 7.32 फीसदी कम है।
विज्ञापन


हालांकि, ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले माह सालाना आधार पर 40.45 फीसदी व मासिक आधार पर 1.74 फीसदी बढ़कर 90,007 इकाई पहुंच गई। ई-तिपहिया वाहनों की बिक्री क्रमशः 9.30 फीसदी व 3.55 फीसदी बढ़कर 62,889 इकाई पहुंच गई। इस दौरान देशभर में कुल 855 ई-वाणिज्यिक वाहन बिके। यह आंकड़ा सितंबर, 2023 की तुलना में 54.61 फीसदी व अगस्त, 2024 से 27.04 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार हिस्सेदारी में उछाल

  • बिक्री घटने के बावजूद ई-कारों की बाजार हिस्सेदारी सितंबर में 0.2 फीसदी बढ़कर 2.1 फीसदी पहुंच गई।  
  • ई-दोपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी सालाना और मासिक आधार पर क्रमशः 2.6 फीसदी एवं 0.9 फीसदी बढ़कर 7.5 फीसदी पहुंच गई।
  • ई-तिपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 59 फीसदी पहुंच गई। ई-वाणिज्यिक वाहनों की भी बढ़कर 1.15 फीसदी पहुंच गई है।


चार प्रमुख वजहें...जिनसे बिक्री में आई गिरावट

  • फाडा के उपाध्यक्ष साईं गिरिधर ने कहा, सितंबर में ई-कारों की बिक्री कई वजहों से घटी है। 
  • ग्राहकों के पास अधिक विकल्प नहीं है।
  • सामान्य कारों की तुलना में ई-कारों की कीमत करीब डेढ़ गुना अधिक है। 
  • चार्जिंग स्टेशन की कमी के कारण लोगों में ई-कारों की रेंज को लेकर डर की स्थिति रहती है। 
  • श्राद्ध और पितृपक्ष के साथ भारी बारिश का भी बिक्री पर असर पड़ा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed